Emraan Hashmi Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं इमरान हाशमी, ओपनिंग डे पर इतने करोड़ की कमाई करेगी ग्राउंड जीरो

Emraan Hashmi Net Worth: इमरान हाशमी अपनी नयी फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें हाशमी के साथ सई ताम्हणकर और जोया हुसैन शामिल हैं. इस बीच आपको बताते हैं कि इमरान कितने करोड़ के मालिक है.

Emraan Hashmi Net Worth: हाल ही में जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इस शुक्रवार सिर्फ एक नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और वह है इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में इमरान बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाते दिखेंगे. इस फिल्म से वह एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म टाइगर 3 थी, जो बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर गई थी. चलिए आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

इमरान हाशमी की नेट वर्थ

इमरान हाशमी की नेट वर्थ करीब 105 करोड़ रुपये बताई जाती है और उनके इनकम का सोर्स फिल्मों और विज्ञापनों से आता है. सीए नॉलेज की एक रिपोर्ट अनुसार, एक फिल्म के लिए वह 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. साथ ही वह फिल्म के प्रॉफिट से भी एक हिस्सा लेते हैं. किसी ब्रांड का प्रचार करने के लिए वो करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. एक्टर अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई के मशहूर इलाके बांद्रा में एक आलीशान 4BHK फ्लैट में रहते हैं. उनके पास गोवा में भी एक खूबसूरत और शानदार पेंटहाउस है.

इमरान हाशमी के पास हैं ये कारें

इमरान हाशमी के गैराज में कई मंहगी कारें है, जिसमें 3.2 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी हुराकैन, 2.57 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक एस560, 1.88 करोड़ रुपये की ऑडी ए8एल और 2.39 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग शामिल हैं.

ग्राउंड जीरो ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी

इमरान हाशमी की नई फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर लोगों को पसंद आया था, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में उतनी एक्साइटमेंट नहीं दिख रही. फिल्म के लिए माहौल ठंडा रहने के चलते पहले दिन की कमाई 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है. अगर ऐसा होता है, तो यह इमरान की कोविड के बाद की दूसरी सबसे धीमी शुरुआत बन जाएगी. इससे पहले उनकी फिल्म चेहरे ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की थी और पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये की कमाई कर पाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >