Emergency Box Office Day 3: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी हिट हुई या फ्लॉप, जानें अबतक कितनी हो गई कमाई

Emergency Box Office Collection Day 3: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है, लेकिन फिल्म कोई कमाल दिखाने में नाकामयाब रही. फिल्म बहुत धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है.

Emergency Movie Box Office Collection Day 3: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हुई. आखिरकार फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो गई. कंगना ने मूवी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक अहम भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म ने तीन दिन में कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.

फिल्म इमरजेंसी ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

फिल्म इमरजेंसी ने तीसरे दिन और बढ़त हासिल की और 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंगना रनौत की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन मूवी ने 3.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अबतक कुल कमाई फिल्म ने 10.45 करोड़ की कर ली है.

जानें डे वाइज फिल्म इमरजेंसी का कलेक्शन

  • फिल्म इमरजेंसी का कलेक्शन पहला दिन- 2.5 करोड़ रुपये
  • फिल्म इमरजेंसी का कलेक्शन दूसरा दिन- 3.6 करोड़ रुपये
  • फिल्म इमरजेंसी का कलेक्शन तीसरा दिन- 4.35 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 10.45 करोड़ रुपये

आजाद का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म इमरजेंसी के साथ अमन देवगन और राशा थडानी की पहली फिल्म आजाद रिलीज 17 जनवरी को रिलीज हुई थी. आजाद ने फिल्म इमरजेंसी से कम कमाई की. ऐसा लगता है कि आजाद ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छी कमाई की है, जबकि इस दौड़ में कंगना रनौत की इमरजेंसी भी शामिल है. फिल्म ने तीन दिन में कितनी कमाई की, यहां जानिए-

  • फिल्म आजाद का कलेक्शन पहला दिन- 2.5 करोड़ रुपये
  • फिल्म आजाद का कलेक्शन दूसरा दिन- 2.5 करोड़ रुपये
  • फिल्म आजाद का कलेक्शन तीसरा दिन- 2.5 करोड़ रुपये

आजाद का टोटल कलेक्शन- 4.65 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Emergency movie:इमरजेंसी फिल्म के इस एक्टर के मुरीद हैं मनोज बाजपेयी भी.. बिहार से है खास कनेक्शन

यह भी पढ़ें- emergency movie review :कमजोर पटकथा और निर्देशन ने कंगना के दमदार अभिनय को भी बनाया कमजोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >