Drishyam 3 X Review: सिनेमाघरों में छाई ‘दृश्यम 3’, मोहनलाल की फिल्म पर क्या बोले दर्शक?

Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. आइए जानते हैं पब्लिक इस क्राइम थ्रिलर को लेकर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Drishyam 3 X Review: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. रिलीज के पहले ही दिन थिएटर्स के बाहर लंबी कतारें नजर आईं और सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. ‘दृश्यम 3’ साल 2021 में आई ‘दृश्यम 2’ का सीक्वल है और यह सुपरहिट ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है.

यहां देखें ‘दृश्यम 3’ को लेकर क्या कह रही जनता ?

जॉर्जकुट्टी की जिंदगी में फिर आया नया तूफान

फिल्म की कहानी एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. इस बार कहानी में सच, झूठ और पुराने राजों के असर को और गहराई से दिखाया गया है. मेकर्स के मुताबिक, तीसरे पार्ट में जॉर्जकुट्टी की जिंदगी के उस पहलू को दिखाया गया है जहां उसे अपने पुराने फैसलों की कीमत चुकानी पड़ती है. फिल्म का ट्रेलर 9 मई को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया. ट्रेलर में दिखाया गया कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा इमोशनल और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है. यही वजह है कि रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई.

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा शरथ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि पिछली फिल्मों की स्टारकास्ट को ही इस बार भी बरकरार रखा गया है. फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है, जिन्होंने पहले दोनों पार्ट्स भी बनाए थे. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी पहले ही मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित थ्रिलर सीरीज बन चुकी है. इसके हिंदी समेत कई भाषाओं में रीमेक भी बन चुके हैं. अब तीसरे पार्ट ने एक बार फिर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें- पिघला सलमान खान का दिल, पैपराजी ने मांगी माफी तो पड़े नरम, ऐसे दिया रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >