अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ हिंदी की शूटिंग पूरी, प्रकाश राज ने शेयर किया अपडेट, जानें रिलीज डेट

Drishyam 3: Prakash Raj ने Drishyam 3 हिंदी की शूटिंग पूरी कर ली है. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की टीम की तारीफ की. अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.

Drishyam 3: प्रकाश राज एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म Drishyam 3 को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया था और अब तीसरे भाग को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रकाश राज ने शेयर की खास तस्वीर

प्रकाश राज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक ऑफिस सेटअप में खड़े नजर आ रहे हैं. तस्वीर में ‘दृश्यम 3’ लिखा हुआ क्लैपबोर्ड भी दिखाई दे रहा है. हालांकि फोटो में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा, लेकिन पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है.

इस तस्वीर के साथ प्रकाश राज ने लिखा कि उन्होंने ‘दृश्यम 3 हिंदी’ की शूटिंग पूरी कर ली है. अभिनेता ने पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर उन्हें काफी अच्छा लगा और शूटिंग के दौरान खूब मजा आया. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को भी यह फिल्म जरूर पसंद आएगी.

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

Drishyam 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं. यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले रिलीज हुए दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे. खास बात यह है कि फिल्म का 2 अक्टूबर तारीख से गहरा कनेक्शन रहा है और इसी वजह से मेकर्स ने तीसरे पार्ट को भी 2 अक्टूबर को रिलीज करने का फैसला किया है.

हाल ही में मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में अब हिंदी वर्जन को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है.

दमदार स्टारकास्ट फिर आएगी नजर

फिल्म में अजय देवगन के साथ तबू, श्रिया शरण, इशिता दत्ता और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं खबरें हैं कि जयदीप अहलावत भी इस बार फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं. कहा जा रहा है कि वह अक्षय खन्ना के किरदार जैसी भूमिका में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ और ‘चांद मेरा दिल’ की टक्कर के बीच भी डटा रहा ‘भूत बंगला’, 36वें दिन की कमाई जानिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >