Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे अजय देवगन, जानें दृश्यम 3 की शूटिंग शेड्यूल से लेकर रिलीज डेट तक

Drishyam 3: अजय देवगन की दृश्यम 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड सीक्वल में सिंघम स्टार एक बार फिर विजय सलगांवकर के रूप में दिखाई देंगे. अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइये जानते हैं यह कब फ्लोर पर जाएगी और इसकी रिलीज डेट क्या है.

Drishyam 3: पिछले कुछ सालों में अजय देवगन कई कल्ट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनमें से एक जो सबसे ऊपर है, वह है दृश्यम फ़्रैंचाइज. विजय सलगांवकर के रूप में, अभिनेता ने सिनेमा देखने वाले दर्शकों के बीच हलचल मचा दी. क्राइम थ्रिलर के दोनों पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुए. फैंस अब तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर आई है कि कब से मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

कब से फ्लोर पर जाएगी दृश्यम 3

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने दृश्यम 3 के लिए शूटिंग शेड्यूल को लॉक कर दिया है. फैमिली थ्रिलर 2 अक्टूबर, 2025 को फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है. सूत्रों के अनुसार, “गांधी जयंती की तारीख दृश्यम फ्रैंचाइजी के लिए बहुत महत्व रखती है और इसलिए वे 2 अक्टूबर, 2025 से दृश्यम फिल्म की जर्नी शुरू कर रहे हैं. यह एक मैराथन शेड्यूल है, जो महाराष्ट्र के वास्तविक स्थानों पर 3 महीने तक चलेगा. साथ ही स्टूडियो भी सेट अप किया जाएगा. अजय देवगन ने फिल्म के लिए अपनी तारीखें पहले ही दे दी है.”

कब रिलीज होगी दृश्यम 3

पिंकविला की रिपोर्ट में आगे कहा गया कि दृश्यम 3, 2 अक्टूबर, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी. सूत्र ने आगे बताया, “फिल्म गांधी जयंती 2026 को रिलीज होगी. स्क्रिप्ट लॉक हो गई है और निर्माता इस समय डायलॉग ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे.” फिलहाल इस बात पर से फिलहाल पर्दा नहीं हटा है कि दृश्यम 3 मलयालम फिल्म की रीमेक है या कोई ओरिजिनल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. दृश्यम 3 पर जाने से पहले अजय देवगन टोटल धमाल और रेंजर की शूटिंग पूरी करेंगे. अभिनेता के पास गोलमाल फाइव और शैतान 2 भी हैं, जो 2026 की पहली तिमाही से फ्लोर पर आ जाएंगी.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >