Don 3 villain: रणवीर सिंह की डॉन 3 में खूंखार विलेन बनेगा ये एक्टर, नाम जान लगेगा झटका

Don 3 villain: डॉन 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के बाद नए विलेन की एंट्री हुई है. जी हां विक्रांत मैसी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे.

Don 3 villain: डॉन और डॉन 2 की भारी सफलता के बाद, डॉन 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फरहान अख्तर की ओर से निर्देशित, इस एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी मेन लीड के तौर पर नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट दो साल पहले की गई थी, लेकिन स्क्रिप्ट के कारण इसमें देरी हुई. हालांकि अब खबर आ रही है कि 12वीं फेल अभिनेता डॉन 3 में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे.

डॉन 3 में ये एक्टर निभाएगा विलेन का रोल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत मैसी को डॉन 3 में विलेन का रोल निभाने के लिए साइन किया गया है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, ”विक्रांत डॉन 3 में विलेन का किरदार निभा रहे हैं.” जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर नेटिजन्स अलग अलग तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, ”शाहरुख खान ने इस फिल्म में बेंचमार्क सेट किया है… अब विक्रांत मैसी इसमें कैसे जस्टिस कर पाएंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अगर यह सच है तो डॉन फ्रेंचाइजी को इससे ज्यादा गिरावट नहीं मिल सकती.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”डॉन 3 की रिलीज का इंतजार नहीं कर सकता है.”

डॉन 3 की शूटिंग कब होगी शुरू

इस बीच, डॉन 3 में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं. उम्मीद है कि शूटिंग इस साल किसी समय शुरू हो जाएगी. पहले ऐसी भी खबरें थीं कि शोभिता धूलिपाला का स्पेशल अपीयरेंस होगा. हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं हुआ है.

विक्रांत मैसी इस फिल्म में आए थे नजर

टेलीविजन से अपना करियर शुरू करने वाले और 2007 में ‘धूम मचाओ धूम’ से अभिनय की शुरुआत करने वाले विक्रांत मैसी को आखिरी बार राजनीतिक ड्रामा ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में देखा गया था. रंजन चंदेल की ओर से निर्देशित यह फिल्म 2002 में गोधरा ट्रेन में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने की वास्तविक घटना पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- Don 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी साथ में शुरू करेगे एक्शन का गेम, फिल्म को लेके आया नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >