बॉलीवुड के इस एक्टर की 3.8 करोड़ की कार के पीछे पड़ा कुत्ता, वीडियो हो रहा है वायरल

वीर पहारिया की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है, जिसपर यूजर्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए. वीर ने इसी साल स्काई फोर्स फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है.

फिल्म स्काई फोर्स से डेब्यू करने वाले एक्टर वीर पहारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मुंबई में अपनी रेड कलर की एस्टन मार्टिन डीबी 11 स्पोर्ट्स कार में दिख रहे हैं. वह कार को खुद ड्राइव कर रहे थे, तभी अचानक उनकी कार के पास एक कुत्ता आ गया. उनकी कार रेड बत्ती पर रुकती है और फिर वह जैसे ही सिग्नल ग्रीन होता है, वह कार चलानी की कोशिश करते हैं. उनकी गाड़ी को एक कुत्ता रोक लेता है. वह अपनी कार आगे करने की कोशिश करते हैं तो वह डॉगी भौंकने लगता है और उसका पीछा करता है. जिसके बाद एक्टर कार की स्पीड बढ़ाते हुए वहां से चले जाते हैं. इस कार की कीमत 3. 80 करोड़ रुपये है.

वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे

वीर पहारिया के वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वह कुत्ता आखिर उस कार के पीछे क्यों पड़ा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये क्या है. गौरतलब है कि वीर ने अक्षय कुमार के साथ स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म ने 182 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की थी. मूवी में निमरत कौर और सारा अली खान भी थीं.

यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >