Diwali Party 2024: एकता कपूर की दिवाली पार्टी में सजी सितारों की महफिल, हिना खान से लेकर इन सेलेब्स ने ली स्टाइलिश एंट्री

Diwali Party 2024: टीवी जगत की मल्लिका एकता कपूर ने बीते दिन दिवाली पार्टी का आयोजन किया. यहां टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स की महफिल देखने को मिली.

Diwali Party 2024: शनिवार को आयोजित फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी के बाद अब टॉलीवुड की क्वीन एकता कपूर ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया. जिसमें टेलीविजन सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई. यहां टीवी की पसंदीदा बहु हिना खान से लेकर अनीता हसनंदानी, दिव्यांका त्रिपाठी, माहिरा शर्मा, श्रद्धा आर्या, अवनीत कौर, राशि खन्ना, नुशरत भरुचा, मृणाल ठाकुर, विक्रांत मैसी, वामिका गब्बी, समेत कई सितारे नजर आए. ऐसे में आइए बताते हैं किन सेलेब्स की एंट्री ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी.

हिना खान

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में हिना खान ने जमकर लाइमलाइट बटोरी. पार्टी में हिना खान ने हैवी वर्क का सूट कैरी किया था, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी

ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यंका त्रिपाठी भी एकता कपूर की दिवाली बैश में अपने पति के साथ नजर आईं. दोनों ने पैप्स के सामने खूब पोज दिए.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

एकता कपूर के दिवाली बैश में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी नजर आए. दोनों ही ब्लैक आउटफिट के ट्विनिंग कर रहे थे.

श्रद्धा आर्या

कुंडली भाग्य की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या ने भी अपने पति के साथ पार्टी के एंट्री ली. श्रद्धा यहां येलो साड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. कपल ने पैप्स के सामन कई पोज किए, उसके बाद पैप्स भी कपल से होने वाले बेबी को लेकर बातें करते नजर आए.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

किसी भी पार्टी के सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की प्यारी एंट्री न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. दिवाली पार्टी में कपल की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

मृणाल ठाकुर

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर भी नजर आईं. ब्लैक कलर की अनारकली ड्रेस में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. वहीं, उनकी मुस्कुराहट ने एक्ट्रेस की खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए.

राशि खन्ना

राशि खन्ना दिवाली पार्टी में येलो और वाइट लहंगे में नजर आईं. इस ड्रेस में उनपर से नजरे हटा पाना बहुत ही मुश्किल था.

नुशरत भरुचा

दिवाली पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुशरत भरुचा भी नजर आईं. पार्टी के उन्होंने ऑल पिंक आउटफिट कैरी किया था. इस ड्रेस में काफी खूसबूरत लग रही थीं. इसी बीच पैप्स ने उनके साथ हैप्पी होली का प्रैंक भी किया.

Also Read: Diwali Party 2024: दिवाली पार्टी में जमाया सेलेब्स ने रंग, तमन्ना भाटिया से लेकर मृणाल ठाकुर ने की शिरकत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >