Diwali Party 2024: दिवाली पार्टी में जमाया सेलेब्स ने रंग, तमन्ना भाटिया से लेकर मृणाल ठाकुर ने की शिरकत

Diwali Party 2024: रमेश तौरानी ने शनिवार की शाम दिवाली पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, और शरवरी वाघ समेत कई सितारे नजर आए.

Diwali Party 2024: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के बाद अब फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने शनिवार की शाम दिवाली पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में सैफ अली खान, अनिल कपूर, नीतू कपूर, नुशरत भरुचा, मृणाल ठाकुर, शरवरी वाघ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत ली. इनके अलावा दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा, सिद्धांत चतुवेर्दी, राशि खन्ना, आयुष शर्मा और पत्नी अर्पिता खान, अलाया एफ भी नजर आईं.

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा नजर आए. तमन्ना ने पार्टी में खूबसूरत पिंक लहंगा को ग्रीन नेकलस के साथ कंप्लीट किया. वहीं,विजय ने ग्रीन ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर पहने काफी डैशिंग लगे.

मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर ने पार्टी में येलो एथनिक पहनी. इस आउटफिट में वह काफी खूबसूरत नजर आई हैं.

नुशरत भरुचा

नुशरत भरूचा ने पार्टी में अपने रेड लहंगे से रौनक बढ़ा दी. इस आउटफिट में वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं.

सैफ अली खान

पार्टी में सैफ अली खान पिच कुर्ते और सेज पजामे में हैंडसम लग रहे हैं.

शरवरी वाघ

शरवरी वाघ ने पार्टी में गोल्डन ब्लाउज, मल्टीकलर स्कर्ट और ग्रीन दुप्पटा के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. इस आउटफिट में एक्ट्रेस पर से नजरे हटाना मुश्किल है.

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

दिवाली पार्टी के शिल्पा शेट्टी शेट्टी बेज रंग की साड़ी में नजर आई, जिसे उन्होंने सफेद नेकपीस और सफेद हैंड पर्स के साथ कंप्लीट किया, जबकि उनके पति राज कुंद्रा आल वाइट लुक में नजर आए.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मौजूदगी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए. सोनाक्षी ने पार्टी में ग्रीन हैवी वर्क का सूट पहना था. वहीं, जहीर ब्लैक कुर्ते और ग्रे ट्राउजर में दिखें.

सुनीता आहूजा

दिवाली पार्टी में सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे के साथ नजर आईं. वह अपने रेड सूट बेहद हसीन लग रही थीं.

Also Read: Manish Malhotra Diwali Party: श्रद्धा से आलिया तक, इन बॉलीवुड डीवा ने अपनी आउटफिट से लूटी सबसे ज्यादा लाइमलाइट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >