नई सीता साई पल्लवी और राम बने रणबीर कपूर पर दीपिका चिखलिया का बयान चर्चा में, जानिये क्या कहा

Dipika Chikhlia On Ranbir Kapoor Sai Pallavi: दीपिका चिखलिया ने एक बार फिर नितेश तिवारी की रामायण पर स्टेटमेंट दिया है. उन्होंने राम-सीता का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर और साई पल्लवी को लेकर बात की.

Deepika Chikhlia On Ranbir Kapoor Sai Pallavi: ‘रामायण’ में माता सीता का आइकॉनिक किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की आने वाली रामायण पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें साई पल्लवी और रणबीर कपूर पर पूरा भरोसा है.

Dipika Chikhlia On Sai Pallavi Ranbir Kapoor: साई पल्लवी और रणवीर कपूर की तारीफ में क्या बोली दीपिका चिखलिया

‘तेरा मेरा नाता’ के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस संग बातचीत में दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “दोनों ही बहुत अच्छे कलाकार हैं. मैंने साई पल्लवी का काम देखा है और वह कमाल की एक्ट्रेस हैं. रणबीर कपूर भी शानदार अभिनेता हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे और उन्हें बेहद खूबसूरती से निभाएंगे.”

Dipika Chikhlia On Ramayana Popularity: ‘रामायण’ की पॉपुलैरिटी पर क्या बोली दीपिका चिखलिया

‘रामायण’ की पॉपुलैरिटी पर बात करते हुए दीपिका ने कहा, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे माता सीता का किरदार निभाने का मौका मिला. लोगों ने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया. रामायण ऐसी कहानी है जिसे हर दौर में नए तरीके से दिखाया जा सकता है. पहले भी इस पर काम हुआ है और आगे भी होता रहेगा, क्योंकि इसकी नींव आस्था और संस्कारों पर टिकी है.”

Dipika Chikhlia Says People Touches Feet: आज भी लोग दीपिका चिखलिया के छूते हैं पैर

दीपिका चिखलिया ने यह भी बताया कि रामायण के टेलीकास्ट होने के इतने साल बाद भी लोग उन्हें माता सीता के रूप में देखते हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. उन्होंने कहा, “शुरुआत में मुझे समझ नहीं आता था कि लोग मेरे पैर क्यों छूते हैं, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि वो दीपिका को नहीं, बल्कि माता सीता के प्रति अपनी श्रद्धा दिखा रहे हैं. मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करती हूं. ये उनका प्यार और आस्था है.” बता दें कि रामायण आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक और पसंद किए जाने वाले शोज में गिना जाता है.

यह भी पढ़ें- Ramayana: अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नहीं करना चाहता था यह भूमिका

यह भी पढ़ें- रामायण के लिए साथ आए यश और नमित मल्होत्रा, दर्शकों को मिलेगा अनोखा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >