Diljit Dosanjh: सोशल मीडिया पर रोने के लिए ट्रोल हुईं दिलजीत की फैन, तो सिंगर ने बयान जारी करते हुए लिया स्टैंड

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के जयपुर कॉन्सर्ट से एक फीमेल फैन का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स उस फीमेल फैन को ट्रॉल कर रहे हैं. अब इस मामले पर दिलजीत ने एक वीडियो शेयर करते हुए उस फीमेल फैन के लिए स्टैंड लिया है.

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर’ के लिए लाइमलाइट में बने हुए हैं. वह देशभर में अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं. उनकी एक झलक के लिए फैंस हजारों रुपए खर्च करके कॉन्सर्ट अटेंड कर रहे हैं. इसी बीच उनके जयपुर कॉन्सर्ट में एक फीमेल फैन को रोते हुए स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद उस फीमेल फैन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. अब दिलजीत दोसांझ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी फीमेल फैन का स्टैंड लिया है.

यहां देखें दिलजीत दोसांझ का वीडियो-

दिलजीत दोसांझ की फीमेल फैन बनी मीम मटेरियल

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में जयपुर में एक कॉन्सर्ट किया था, जिसमें से एक फीमेल फैन का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस वीडियो में वह फीमेल फैन दिलजीत का गाना ‘हस हस’ गाते हुए इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है. अब इस फैन का वीडियो मीम मटेरियल बन गया है. इसपर दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उस लड़की को सपोर्ट किया है.

दिलजीत ने लिया फीमेल फैन के लिए स्टैंड

दिलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘म्यूजिक एक इमोशन है. ये लोगों को हंसाता है, नचाता है, डांस करवाता है और रुला भी देता है. मैं खुद भी कई बार म्यूजिक सुनकर रो देता हूं. सिर्फ जिनके अंदर इमोशन्स होते हैं वही रोते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इन लड़कियों को कोई रोने से नहीं रोक सकता. वे स्वतंत्र हैं ना सिर्फ पुरुष लेकिन महिलाएं भी कमाती हैं. वो कमाती हैं और खुद एंजॉय कर सकती हैं. आप उनकी इंसल्ट कर रहे हैं, आप देश की बेटी की इंसल्ट कर रहे हैं.’

Also Read: Nayanthara: सुपरस्टार धनुष ने नयनतारा को क्यों भेजा 10 करोड़ का लीगल नोटिस, भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- इतना नीचे गिर जाएंगे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >