Dil Ka Darwaaza Khol Na Darling: जया बच्चन की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस को हंसता हुए देख फैंस हैरान, जानें क्यों

Dil Ka Darwaaza Khol Na Darling: एक्ट्रेस जया बच्चन की नई फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी भी नजर आ रही हैं. अब पोस्टर में जया बच्चन के अलग अंदाज को देख फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए बताते हैं उनका क्या कहना है.

Dil Ka Darwaaza Khol Na Darling: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. इस बीच एक बार फिर एक्ट्रेस लाइमलाइट में हैं. दरअसल, जया बच्चन की नई फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें वह एक अलग अंदाज में नजर आई हैं. वहीं, उनके साथ इस पोस्टर में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी भी दिखाई दे रही हैं. अब जया बच्चन के इस अलग अंदाज को देखकर फैंस काफी हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आइए बताते हैं उनका क्या कहना है.

फैंस की प्रतिक्रिया जानने से पहले फिल्म के पोस्टर को यहां देखें-

कब रिलीज होगी जया बच्चन की नई फिल्म?

जया बच्चन की इस नई फिल्म का निर्देशन ‘क्वीन’ और ‘सुपर 30’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के डायरेक्टर विकास बहल कर रहे हैं. फिल्म के मेकर्स ने आज आधिकारिक पोस्टर रिलीज करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, “प्यार और हंसी का ताला खोलते हुए, ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ 2025 में पर्दे पर! क्या आप चाबी घुमाने के लिए तैयार हैं?” इस पोस्टर में जया बच्चन फन मोड में नजर आ रही हैं.

जया बच्चन को देख फैंस हैरान

जया बच्चन की नई फिल्म के इस पोस्टर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “हमें GTA VI से पहले जया बच्चन अच्छे मूड में दिख गईं.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे जया बच्चन को हंसते हुए देखने के लिए दो बार देखना पड़ा है.”

फिल्म की स्टार कास्ट

जया बच्चन की इस नई फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ का निर्माण रमेश तौरानी, हरमन बावेजा, रोहनदीप सिंह, विराज सावंत और रमेश पुलपका करेंगे. वहीं, फिल्म में जया बच्चन के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Abhishek Bachchan संग निम्रत कौर के लिंकअप की खबरों के बीच, अमिताभ बच्चन का ‘हैंड रिटेन लेटर’ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >