Dhurandhar vs Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office: रणवीर सिंह या कपिल शर्मा? बॉक्स ऑफिस पर किसकी बादशाहत कायम और किसे मिली मात

Dhurandhar vs Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और कपिल शर्मा की रोमांटिक-कॉमेडी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बीच टिकट खिड़की पर कड़ी टक्कर है. ऐसे में आइए गुरुवार के कलेक्शन रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

Dhurandhar vs Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर स्पाई एक्शन-थ्रिलर धुरंधर है, तो दूसरी ओर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2. अब सवाल यह है कि गुरुवार के दिन दर्शकों का रुझान किस फिल्म की ओर ज्यादा रहा, आइए कलेक्शन रिपोर्ट के जरिए जानते हैं.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की धुरंधर ने गुरुवार यानी 14वें दिन शाम 7 बजे तक करीब 14.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 452.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. माना जा रहा है कि नाइट शोज के बाद ये आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं.

फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो लयारी गैंग्स के बीच एक बेहद खतरनाक अंडरकवर मिशन पर जाते हैं.

किस किसको प्यार करूं 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

वहीं, कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी नजर आ रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार (7वें दिन) शाम 7 बजे तक महज 0.52 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.62 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है. नाइट शोज से हल्का इजाफा संभव है, लेकिन फिल्म की स्थिति अब भी कमजोर बनी हुई है.

किसका पलड़ा भारी?

कलेक्शन रिपोर्ट साफ इशारा करती है कि रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर पूरी मजबूती के साथ टिकी हुई है और लगातार शानदार कमाई कर रही है. वहीं, किस किसको प्यार करूं 2 के लिए सिनेमाघरों में टिके रहना भी चुनौती बनता जा रहा है. ऐसे में इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में फिलहाल धुरंधर साफ तौर पर आगे निकलती दिख रही है.

यह भी पढ़ें: Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर छाएगी ‘एक दीवाने की दीवानीयत’, जानें कब और कहां देखें हर्षवर्धन-सोनम की इंटेंस लव स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >