रणवीर सिंह के अपोजिट रोल के लिए मची थी रेस, ‘धुरंधर’ को लेकर मुकेश छाबड़ा का बयान

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में सारा अर्जुन की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मुकेश छाबड़ा ने बताया कि किरदार के लिए 1200 से ज्यादा ऑडिशन लिए गए और जानबूझकर नया चेहरा चुना गया, ताकि कहानी ज्यादा असली लगे.

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत में करीब 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. इसी बीच फिल्म में यालिना का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. उन्होंने मूवी में रणवीर की पत्नी का किरदार निभाया है.

सारा अर्जुन को क्यों मिला मौका?

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बॉलीलुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि इस रोल के लिए किसी बड़ी एक्ट्रेस की जगह एक नए चेहरे को चुनना जरूरी था. उन्होंने कहा, “आदित्य को भी बहुत सारे लोग मैसेज कर रहे थे कि उन्हें रणवीर के अपोजिट कास्ट होना है, मुझे भी मैसेज आ रहे थे. लेकिन मैंने आदित्य से साफ-साफ कहा, हमें एक ऐसा चेहरा चाहिए जो सिर्फ उस जगह का लगे, कोई पुराना बैगेज न हो. गर कोई जानी-पहचानी एक्ट्रेस होती, तो वह कनेक्शन नहीं बन पाता, क्योंकि कहानी में रणवीर का किरदार पाकिस्तान जाकर उससे मिलता है.”

1200 से ज्यादा ऑडिशन के बाद हुआ सारा का सेलेक्शन

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि इस किरदार के लिए करीब 1200-1300 ऑडिशन लिए गए थे. मुकेश ने बताया, “तो बिल्कुल फ्रेश चेहरा होना चाहिए था. हालांकि सारा ने पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्में की थी, लेकिन उन्होंने कभी भी बॉलीवुड फिल्मों में पूरी भूमिका नहीं निभाई थी. हम क्लियर थे कि अगर हम उस दुनिया में जा रहे हैं, तो एक ही सरप्राइज होना चाहिए कि लड़की कौन है. हमने इतने ऑडिशन किए, 1200-1300 ऑडिशन किए और फिर हमने सारा को फाइनल ऑडिशन दिया.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Day 16: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1500 करोड़ के पार, दंगल- बाहुबली 2 को पछाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >