भारत में ब्लॉकबस्टर, जापान में फ्लॉप, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहले दिन नहीं जुटा पाई 900 दर्शक

Dhurandhar Japan Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में रिकॉर्ड कमाई की, लेकिन जापान में इसकी शुरुआत बेहद फीकी रही. 80 स्क्रीन पर रिलीज के बावजूद पहले दिन 900 से भी कम दर्शक पहुंचे और फिल्म जापान की टॉप-25 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी.

Dhurandhar Japan Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 1,813 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि एक्शन ड्रामा का क्रेज जापान की जनता में नहीं दिखा. 10 जुलाई को रिलीज हुई यह मूवी फुस्स हो गई.

Dhurandhar Japan Box Office: जापान ने धुरंधर का हुआ बुरा हाल, इतनी रही दर्शकों की संख्या

मिमोरिन के डेटा के अनुसार 13 जुलाई दोपहर 2 बजे तक 57 लोकेशन्स पर फिल्म को सिर्फ 449 दर्शक मिले. बाद में स्क्रीन की संख्या बढ़ाकर 80 कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद शाम तक थिएटरों में भीड़ नहीं बढ़ी. दिन खत्म होने तक फिल्म के कुल दर्शकों की संख्या 900 से भी कम रही, जिसके चलते यह जापान की टॉप 25 फिल्मों की लिस्ट में भी जगह नहीं बना सकी.

इन फिल्मों ने की थी जापान में अच्छी शुरुआत

जापान में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' काफी सफल रही थी. प्रभास की 'साहो' ने भी अच्छा कलेक्शन किया था. हालांकि 'पुष्पा 2' की शुरुआत 'धुरंधर' जैसी ही रही थी.

Dhurandhar Box office collection: धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भारत में दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. इसने वर्ल्डवाइड 1,307 करोड़ और भारत में 840 करोड़ का कलेक्शन किया. फिर मार्च 2026 में धुरंधर द रिवेंच आई और इसने वर्ल्डवाइड 1,813 करोड़ और भारत में 1,375 करोड़ कमाए. यही वजह थी कि जापान रिलीज को लेकर भी काफी उम्मीदें थीं. हालांकि पहले दिन के आंकड़े देखकर साफ है कि फिल्म को वहां के दर्शकों से जुड़ने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा. आदित्य धर की ओर से निर्देशित 'धुरंधर' एक जासूसी थ्रिलर है, जिसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स की टोली है.

ये भी पढ़ें: क्या ' Dhurandhar 3' आने वाली है? Dhurandhar 2 के क्लाइमैक्स का पूरा सच

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 3 पर फुल स्टॉप? राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >