Dhurandhar Box Office Collection: '‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ‘धुरंधर’ की अगली चुनौती शाहरुख की यह फिल्म, जानें 18 दिनों में कितना कमा लिया

Dhurandhar Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के रिकॉर्ड को मात दे दी. आदित्य धर की फिल्म ने अभी तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. 18वें दिन का रिपोर्ट कार्ड यहां देखिए.

Dhurandhar Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर निकली. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए और अभी तक इसने हर दिन डबल डिजिट में ही कमाई की. फिल्म की छप्परफाड़ कमाई ने इसे साल 2025 की हिट फिल्मों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया. दुनियाभर में आदित्य धर की मूवी ने 750 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 18वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आपको बताते हैं.

18वें दिन ‘धुरंधर’ ने ‘एनिमल’ के रिकॉर्ड को तोड़ा

धुरंधर’ की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत है. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 18वें दिन मूवी ने अभी सिर्फ 0.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये सुबह 8 बजे के आंकड़े है और नाइट शोज के बाद इसके टोटल आंकड़े आएंगे. तो उम्मीद है कि फिल्म की कमाई जबरदस्त ही होगी. नेट कलेक्शन मूवी ने 555.63 करोड़ रुपये का कर लिया है. इस नंबर्स के साथ मूवी ने रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल के लाइफटाइम कलेक्शन 553 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ दिया है. अब इसकी नजर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ (640 करोड़) के रिकॉर्ड पर है.

जानें ‘धुरंधर’ का डे वाइज कलेक्शन

  • Day 1- 28 cr
  • Day 2-32 cr
  • Day 3- 43 cr
  • Day 4- 23.25 cr
  • Day 5- 27 cr
  • Day 6- 26 cr
  • Day 7- 27 cr
  • Day 8- 32.5 cr
  • Day 9- 53 cr
  • Day 10- 58 cr
  • Day 11- 30.5 cr
  • Day 12- 30.5 cr
  • Day 13- 25.5 cr
  • Day 14- 23 cr
  • Day 15- 22.5 cr
  • Day 16- 34.25 cr
  • Day 17- 38.25cr
  • Day 18- 0.13 cr (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 555.63 करोड़ रुपये

इस फिल्म से होगी ‘धुरंधर’ की टक्कर

‘धुरंधर’ की टक्कर 25 दिसंबर 2025 को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मूवी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से होगी. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे, 25 मिनट और 41 सेकंड है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच एनिमल डायरेक्टर ने ‘धुरंधर’ का किया जबरदस्त रिव्यू, बोले- रणवीर-अक्षय हवा में घुल गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >