धुरंधर की ब्लॉकबस्टर गूंज के बीच रवीना टंडन ने डायरेक्टर की पत्नी से मांगी चौंकाने वाली माफी

Dhurandhar: धुरंधर की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रवीना टंडन ने आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम से फोन करके माफी मांगी. जानिए उन्होंने ऐसा क्यों किया और फिल्म की कमाई, स्टारकास्ट और सीक्वल से जुड़ी पूरी डिटेल.

Raveena Tandon on Dhurandhar: फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई करते हुए धूम मचा चुकी है. इसने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया और 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा रही. सेलेब्स से लेकर क्रिटिक्स तक ने इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स दिया.

अब इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम भी जुड़ गया है. एक्ट्रेस ने फिल्म की जमकर तारीफ की, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम को फोन कर सबसे पहले माफी मांगी. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

यामी गौतम को किया फोन, कहा- “मैं सॉरी हूं”

Zoom Spotlight पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रवीना ने बताया कि फिल्म देखने के बाद वह खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने सीधे यामी गौतम को फोन किया. यामी, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की पत्नी हैं.

रवीना ने कहा, “मैंने धुरंधर देखी और यामी को कॉल करके कहा- ‘मैं सॉरी हूं, मैं आपके पति की सबसे बड़ी फैन बन चुकी हूं. आपको अब मेरा ध्यान उनके साथ शेयर करना होगा.’ उन्होंने जो कमी थी, उसे पूरी तरह से वापस ला दिया.”

रवीना का इशारा उस ‘हीरोइज्म’ की तरफ था, जिसकी कमी दर्शक लंबे समय से महसूस कर रहे थे.

रवीना टंडन: “हीरो फिर से हीरो जैसा दिख रहा है”

रवीना ने कहा कि पुष्पा, KGF और धुरंधर जैसी फिल्मों ने दर्शकों को वह सैटिस्फैक्शन दी है, जिसकी उन्हें तलाश थी. वह आगे कहती हैं, हीरो हीरो जैसा दिख रहा है. यह आपके देश, इसकी प्रॉब्लम्स और उनसे डील करने में वापस आ रहा है. हीरो हीरो बनकर सामने आ रहा है.”

उन्होंने खासतौर पर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह फिल्म में बेहद प्रभावशाली लगे. साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की परफॉर्मेंस को भी शानदार बताया.

बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस और कहानी

5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. फिल्म ने भारत में ₹800 करोड़ से अधिक और दुनियाभर में लगभग ₹1300 करोड़ की कमाई की. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है.

कराची के ल्यारी शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म कंधार प्लेन हाईजैकिंग, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई अटैक जैसी अहम जियोपॉलिटिकल घटनाओं के बीच सीक्रेट इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स की कहानी दिखाती है.

धुरंधर: द रिवेंज रिलीज डेट

फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तैयारी में जुट चुके हैं. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी.

यह भी पढे़ंं: पद्मावत के बाद संजय लीला भंसाली लेकर आ रहे ‘जय सोमनाथ’, 1000 साल पूरे होने पर होगी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >