Dhurandhar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर’ निकली रणवीर सिंह की फिल्म, धड़ाधड़ बिक रही टिकटें, रिलीज से पहले बंपर कमाई

Dhurandhar Advance Booking: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे. मूवी में रणवीर सिंह काफी दमदार दिखे हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

Dhurandhar Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज होने में अब सिर्फ कुछ दिन बच गए. साल 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज है. फिल्म के सीन और गाने के क्लिप को फैंस खूब शेयर कर रहे हैं और इसपर रील्स भी जमकर बन रहे. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में अभी कितनी कमाई हो गई.

‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

धुरंधर‘ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर चर्चा हो रही है. मेकर्स ने फिल्म के रिलीज से एक हफ्ता पहले ही एडवांस बुकिंग स्टार्ट कर दी है. आदित्य धर की फिल्म से दर्शकों ने काफी उम्मीद लगा रखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म को 2डी में 2178 शोज और आईमैक्स 2डी में 63 शोज मिले हैं. अर्ली रिपोर्ट में बताया गया कि रणवीर सिंह की फिल्म ने अबतक 8654 टिकट बेच लिए हैं और इससे करीब 43.36 लाख रुपये कमा लिए हैं. ब्लॉक सीट्स को मिलाकर इसने अभी तक 1.97 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि ये तो अर्ली रिकॉर्ड है और इसकी कमाई अभी और बढ़ेगी.

‘धुरंधर’ की स्टारकास्ट

आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ को लिखा है और साथ ही इसका डायरेक्शन भी किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, नवीन कौशिक, मानव गोहिल हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि फिल्म अशोक चक्र अवॉर्डी मेजर मोहित शर्मा की लाइफ पर बेस्ड है. जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि ये फिल्म मेजर शर्मा की लाइफ पर बेस्ड नहीं है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे और 32 मिनट का है.

यह भी पढ़ें December 2025 Film Releases: साल के आखिरी महीने में फिल्मी बौछार, ‘धुरंधर’ बनकर लौटे रणवीर सिंह, दिसंबर में थिएटर्स में मचेगी तबाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >