तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने इस साउथ फिल्म को पछाड़ा, कमाई में दिखा इतना अंतर

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3: ‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबले में फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म आगे चल रही है.

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो फिल्में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों में चल रही हैं. दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. एक तरफ रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, तो दूसरी ओर पवन कल्याण की मास एंटरटेनर. हालांकि, कमाई और ऑडियंस रिस्पॉन्स में दोनों के बीच साफ अंतर देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ ने बनाए मजबूत पकड़

धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत की और पहले दिन ही बड़ी कमाई दर्ज की. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर इसकी लगातार कमाई पर भी दिख रहा है. sacnilk के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कलेक्शन मूवी ने अभी तक 339.27 करोड़ रुपये की कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकारों की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है. डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी और प्रेजेंटेशन दर्शकों को खूब भा रही है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार पड़ी धीमी

वहीं दूसरी ओर ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई सीमित रही. sacnilk के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई मूवी ने 52.90 करोड़ रुपये की कर ली है.

मुकाबले में कौन आगे?

अगर दोनों फिल्मों की तुलना करें, तो फिलहाल ‘धुरंधर 2’ साफ तौर पर आगे नजर आ रही है. इसकी कमाई तेजी से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार और धीमी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की दहाड़ से कांपे थिएटर्स, तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >