Dhurandhar 2: मानव गोहिल ने फिल्म की सफलता पर दिया रिएक्शन, कहा- ये आम फिल्म नहीं थी

Dhurandhar 2: मानव गोहिल ने 'धुरंधर 2' में काम करने के अनुभव को खास और ईमानदार बताया. उन्होंने रणवीर सिंह, आर माधवन और निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की.

Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच एक्टर मानव गोहिल ने अपने अनुभव साझा किए हैं. इस फिल्म में वह आईबी के डिप्टी डायरेक्टर सुशांत बंसल की भूमिका निभा रहे हैं. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. एक्टर ने रणवीर सिंह और आर माधवन संग काम करने को लेकर भी बात की.

मानव गोहिल बोले- पहले दिन से ही सफर रहा अलग

मानव गोहिल ने जूम से बातचीत में बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास रहा. उन्होंने कहा, “पहले दिन से लेकर अब तक का पूरा सफर बहुत अलग और यादगार रहा है. जब मुझे मुकेश छाबड़ा का कॉल आया था, तब से लेकर अब तक सब कुछ बहुत इमोशनल और खास रहा है. जब फिल्म बन रही थी, तब काम करने का तरीका भी आम फिल्मों जैसा नहीं था. हर चीज बहुत बारीकी से की जा रही थी. यह एक बहुत साफ और सच्चा अनुभव था. सेट पर हर कोई अपने काम के प्रति ईमानदार था और सब बराबरी से मेहनत कर रहे थे.”

रणवीर, माधवन और आदित्य धर की जमकर तारीफ

मानव गोहिल ने फिल्म में अपने को-स्टार्स के बारे में बात करते हुए कहा, “ रणवीर सिंह कभी भी स्टार जैसा व्यवहार नहीं करते थे. वह बिल्कुल दोस्त की तरह रहते हैं. उनके साथ काम करने पर समझ आता है कि वह कितने कूल इंसान हैं. आर माधवन एक बहुत अच्छे दोस्त और भाई जैसे हैं. आदित्य धर इस पूरी फिल्म के कप्तान थे, जिनकी सोच और विजन को फॉलो करना हर किसी के लिए खास था. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. ‘धुरंधर 2’ मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा.”

बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म का जलवा

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और पहले हफ्ते में ही 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. यह फिल्म अब साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जा रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.

यह भी पढ़ें Dhurandhar 2: 10वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, बॉक्स ऑफिस पर कायम दबदबा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >