26वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, चौथे हफ्ते में ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2,26वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में 1088.62 करोड़ की कमाई कर ली है. चौथे हफ्ते में इसने ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ दिया है.

Dhurandhar 2 BO Day 26: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है. रिलीज के 26 दिन बाद भी फिल्म की कमाई ने ट्रेड को चौंकाया हुआ है और यह अब भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32.25 करोड़ की कमाई दर्ज की. हालांकि, सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और लगभग 60% से ज्यादा की कमी के साथ यह अब तक का सबसे कमजोर दिन साबित हुआ. इस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 26वें दिन 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

टोटल कमाई

फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 1088.62 करोड़ के करीब पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई भी 1718.62 करोड़ तक पहुंच चुकी है.

वीक-वाइज कलेक्शन में लगातार मजबूत प्रदर्शन

धुरंधर 2’ ने अपने पहले हफ्ते में ही धमाकेदार शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसके बाद भी फिल्म की कमाई लगातार मजबूत बनी रही.
फिल्म का वीक-वाइज प्रदर्शन कुछ इस तरह है-

  • पहला हफ्ता – 674.17 करोड़
  • दूसरा हफ्ता – 263.65 करोड़
  • तीसरा हफ्ता – 110.60 करोड़
  • चौथा शुक्रवार – 7 करोड़
  • चौथा शनिवार – 13.50 करोड़
  • चौथा रविवार – 14.50 करोड़
  • चौथा सोमवार – 5.20 करोड़
  • कुल कमाई – 1088.62 करोड़

भाषा के हिसाब से कमाई और बड़े रिकॉर्ड

26वें दिन की कमाई में सबसे ज्यादा योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जिसने लगभग 5 करोड़ की कमाई की. इसके अलावा तेलुगु वर्जन ने 0.12 करोड़, तमिल वर्जन ने 0.05 करोड़ और कन्नड़ वर्जन ने 0.03 करोड़ का योगदान दिया. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने चौथे हफ्ते की कमाई (40.2 करोड़) में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसने ‘जवान’ (34.53 करोड़) और ‘स्त्री 2’ (36.10 करोड़) जैसे बड़े ब्लॉकबस्टर को भी पीछे छोड़ते हुए चौथे हफ्ते की कमाई में चौथा स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla: रिलीज से पहले ही आया ‘भूत बंगला’ का रिव्यू, क्लाइमैक्स का हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >