Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की दहाड़ से कांपे थिएटर्स, तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के बाद तेजी से रफ्तार पकड़ी है और खासकर हिंदी बाजार में मजबूत पकड़ बनाई है. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस कमाई के साथ फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी हिट ‘बॉर्डर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने करीब 450 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. भारत में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 113 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल भारत नेट कलेक्शन 339.27 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 404.54 करोड़ तक पहुंच गया.

तीसरे दिन जबरदस्त उछाल

धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन अपनी कमाई में करीब 40% का उछाल दर्ज किया. दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए थे, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 113 करोड़ तक पहुंच गया. पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ कमाने के बाद, पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन मामूली गिरावट आई, लेकिन तीसरे दिन फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिला. थिएटर्स में तीसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 81.6% से ज्यादा रही. माना जा रहा है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते रविवार को कमाई और बढ़ सकती है.

हिंदी मार्केट में दबदबा

तीसरे दिन हिंदी वर्जन ने अकेले 105 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें करीब 83% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला. वहीं बेंगलुरु, पुणे, सूरत और हैदराबाद जैसे शहरों में भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाई. कोलकाता और लखनऊ जैसे शहरों में भी दर्शकों की भीड़ देखने को मिली. डब वर्जन की बात करें तो तेलुगु में फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की, जबकि तमिल में 2.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. मलयालम और कन्नड़ में फिल्म का प्रदर्शन सीमित रहा.

यह भी पढ़ें- व्हीलचेयर पर ईद के मौके पर फैंस से मिले सलीम खान, सलमान के साथ कौन-कौन रहा मौजूद?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >