Dhurandhar 2: दूसरे संडे पर ‘धुरंधर 2’ की तूफानी कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दूसरे रविवार को भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है. sacnilk के मुताबिक, दूसरे रविवार यानी 11वें दिन फिल्म ने भारत में 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ हो चुका है. वहीं, 11वें दिन 25 करोड़ की कमाई के साथ ओवरसीज ग्रॉस 350 करोड़ तक पहुंच गया है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1361.95 करोड़ हो गया है.

फिल्म की रोजाना कमाई का आंकड़ा

Dhurandhar 2 box office Day 0: 43 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 1: 102.55 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 2: 80.72 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 3: 113 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 4: 114.85 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 5: 65 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 6: 56.60 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 7: 48.75 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 8: 49.70 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 9: 41.5 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 10: 62.85 करोड़
Dhurandhar 2 box office Day 11: 68.10 करोड़

कुल (India Net): 846.87 करोड़

सफलता के बीच रणवीर और शाहरुख साथ दिखे

फिल्म की सफलता के बीच रणवीर सिंह और शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दोनों स्टार्स मुंबई में एक पार्टी में साथ नजर आए. यह पार्टी बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी के जन्मदिन की थी जहां कई बड़े सितारे शामिल हुए थे.

‘भूत बंगला’ की रिलीज टली?

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच खबरें हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज आगे बढ़ाई जा सकती है. कहा जा रहा है कि मेकर्स ‘धुरंधर 2’ के साथ टकराव से बचना चाहते हैं. हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने दिलाई करण जौहर को 70 के दशक के सिनेमा की याद, रणवीर को लेकर क्या कह दिया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >