Dharmendra: अस्पताल में इस एक्ट्रेस को धर्मेंद्र से मिलने की नहीं मिली इजाजत, कहा- 30 मिनट तक किया इंतजार

Dharmendra: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका निधन 24 नवंबर को हुआ था और अंतिम संस्कार भी उनका उसी दिन हो गया. इस बीच एक इंटरव्यू में दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज ने खुलासा किया कि वह उनसे मिलने अस्पताल गई थी, लेकिन उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया गया.

Dharmendra: 24 नवंबर को बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया. धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान, काजोल सहित कई जाने-माने स्टार्स शामिल हुए थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर करीना कपूर, वरुण धवन, अल्लू अरविंद, पवन सिंह, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान सहित कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. आज यानी 27 नवंबर को एक्टर के लिए प्रार्थना सभा मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में रखी गई है. इस बीच मशहूर एक्ट्रेस मुमताज ने बताया कि जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल में थे तो उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया गया .

धर्मेंद्र से इस वजह से अस्पताल में नहीं मिल पाई मुमताज

ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में मुमताज ने बताया कि आखिरी बार वह धर्मेंद्र से साल 2021 में उनके घर पर मिली थी. इसके बाद जब एक्टर हॉस्पिटल में भर्ती थे, तो वह उनसे मिलने गई थी, लेकिन मिल नहीं पाई. इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, मैं उन्हें देखने के लिए हॉस्पिटल गई थी, लेकिन स्टाफ ने मुझे बताया कि वह वेंटिलेटर पर हैं और किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है. मैं वहां 30 मिनट तक इस उम्मीद मैं बैठी रही कि मैं उनसे मिल पाउंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैं वहां से उनसे मिले बिना ही वापस लौट गई.

धर्मेंद्र और मुमताज ने साथ में कई फिल्मों में किया था काम

धर्मेंद्र और मुमताज ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. जिसमें काजल, आदमी और इंसान, मेरे हमदम मेरे दोस्त शामिल है. इसके अलावा उनकी जोड़ी फिल्म लोफर और झील के उस पार में भी नजर आई थी. धर्मेंद्र के निधन के बाद एक्ट्रेस ने उनके नाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था. एक्टर के साथ उन्होंने कई अनसीन फोटोज शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, धरम जी आप हमेशा हमारे साथ थे और हैं! भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.

यह भी पढ़ें- Dharmendra: अनिल शर्मा ने बताया धर्मेंद्र के आखिरी दिनों का हाल, कहा- वह आंखें खोलते और अपना हाथ हिलाते थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >