Dharmendra Last Wish: 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा अधूरी, कहा था- ये देखकर ही आंखें बंद करूंगा

Dharmendra Last Wish: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. इस बीच उनकी आखिरी इच्छा के बारे में डिटेल में बताते हैं, जिसे जानकर दिग्गज अभिनेता के फैंस की आंखे नम हो जाएंगी.

Dharmendra Last Wish: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन हो गया. 89 साल की उम्र में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मुंबई के जुहू स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके मौत की की पुष्टि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट के जरिए की. अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर शाम को किया जाएगा. पार्थिव शरीर भी वहां पहुंच चुका है. बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी अब तक श्मशान घाट पर मौजूद हैं. वहीं, बॉलीवुड जगत के कई सितारे जैसे अमिताभ बच्चन, सलीम खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और सलमान खान भी वहां पहुंचे. इसी वजह से श्मशान घाट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

आज ही धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टर जारी हुआ, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस इस खबर को देखकर अपने दुख का जाहिर कर रहे हैं. इस बीच, हम आपको इसी फिल्म से जुड़ी उनकी आखिरी इच्छा के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर सभी की आंखें नम हो जाएंगी.

क्या थी धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा?

Oneindia में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र की आखिरी तमन्ना 8 दिसंबर को अपने 90वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाने और 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली अपनी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ देखना थी. यह फिल्म उनके करियर की आखिरी पारी थी, जिसमें उन्होंने 21 वर्षीय अमर सैनिक अरुण खेतरपाल के पिता की भूमिका निभाई थी.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “बूढ़ा हो गया हूं, लेकिन सिनेमा मेरी जिंदगी है. इस फिल्म को देखकर ही आंखें बंद करूंगा.” लेकिन किस्मत ने उन्हें 14 दिन पहले ही अलविदा कह दिया. परिवार अगले महीने जन्मदिन की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन अब यह सपना अधूरा रह गया.

यह भी पढ़ेंDharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में कौन है ज्यादा अमीर? जानकर हैरान रह जाएंगे

यह भी पढ़ेंDharmendra आखिर क्यों कहे जाते हैं बॉलीवुड के ‘ही-मैन’? जानें गैराज में 200 रुपए कमाने से भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार बनने तक का सफर

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ का करियर और अवार्ड्स

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के फाजिल्का जिले के नसराली गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. उनके स्ट्रगल और टैलेंट ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर एक्टर बना दिया. 1958 में उन्होंने फिल्मफेयर टैलेंट हंट जीतकर मुंबई आने का फैसला किया और 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया. 1960 और 70 के दशक में वे रोमांटिक और एक्शन दोनों हीरो के रूप में दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे.

उनकी कुछ यादगार फिल्मों में शामिल हैं:

  • फूल और पत्थर
  • मेरा गांव मेरा देश
  • यादों की बारात
  • शोले
  • सती जम्बूता
  • बेताब

इन फिल्मों और उनके करियर ने उन्हें बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के रूप में स्थापित किया. उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म भूषण और कई अन्य बड़े सम्मान भी मिले.

यह भी पढ़ेंDharmendra Family Tree: सुपरस्टार्स से भरा देओल परिवार, धर्मेंद्र के फैमिली ट्री में कौन-कौन शामिल? जानिए कौन है किससे जुड़ा

यह भी पढ़ें: Dharmendra Biopic: बेटे सनी या बॉबी नहीं, ‘ही-मैन’ की बायोपिक में बॉलीवुड के ‘सिकंदर’ को देखना चाहते हैं धर्मेंद्र, जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >