Dharmendra Last Message Video: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. हालांकि परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी. उनके निधन के बाद अब उनका आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस बेहद इमोशनल हो रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने क्या कुछ कहा था, आइए बताते हैं.
यहां देखें धर्मेंद्र का वायरल वीडियो-
“सब कुछ पा भी हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं”
8 जून को शेयर किए गए इस वीडियो में धर्मेंद्र हरे रंग का स्वेटर और काली पैंट पहने हुए जीवन और मृत्यु पर एक इमोशनल शायरी सुनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “सब कुछ पा कर भी हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं, कम्बख्त जान क्यों जाती है जाते हुए. पता नहीं कहां ले जाएंगे, कौन ले जाएगा, साथ ले जाएंगे. ये इंसानी फितरत है कि इक्कठा करते रहे. अपना ख्याल रखें, अपनी जिंदगी का आनंद लें. सभी को प्यार.”
धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट
धर्मेंद्र का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 29 अक्टूबर 2025 को किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर शेयर किया था. यह फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की अनकही बहादुरी की कहानी दिखाती है. फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसमें अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे. ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.
अब यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बन चुकी है.
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन “भारतीय सिनेमा में एक युग के अंत” जैसा है.
यह भी पढ़ें: Dharmendra Last Wish: 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा अधूरी, कहा था- ये देखकर ही आंखें बंद करूंगा
