Dharmendra Health Update: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की झूठी मौत की खबरों को बताया गलत, गुस्से में कहा- जो कुछ हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है

Dharmendra Health Update: सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में बताया गया धर्मेंद्र का निधन हो गया. हालांकि ये सारी खबरें फर्जी है और धर्मेंद्र का निधन नहीं हुआ है. हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को लेकर चल रही फेक न्यूज पर काफी नाराजगी जताई है.

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो रहा. धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. हालांकि सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका निधन हो गया. हालांकि ये सारी खबरें फर्जी है और धर्मेंद्र का निधन नहीं हुआ है. एक्टर की बेटी ईशा देओल ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता अभी ठीक है और डॉक्टर्स की निगरानी में है. वहीं, हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को लेकर चल रही फेक न्यूज पर काफी नाराजगी जताई है. उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन की खबरों को किया खारिज

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन की खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जो कुछ हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है! जब कोई व्यक्ति इलाज का जवाब दे रहा हो और ठीक हो रहा हो, तो जिम्मेदार चैनल इस तरह की झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं? यह बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक है. कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें..”

ईशा देओल बोलीं- मेरे पिता ठीक हो रहे

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर एक पोस्ट किया है. उनके पोस्ट के अनुसार, ‘मीडिया हद से ज्यादा एक्टिव है और झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.’ ईशा के इस पोस्ट से फैंस को बहुत राहत मिली है. सभी फैंस अब उनके लिए लगातार प्रार्थना कर रहे है.

यह भी पढ़ेंDharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >