Dharmendra आखिर क्यों कहे जाते हैं बॉलीवुड के ‘ही-मैन’? जानें गैराज में 200 रुपए कमाने से भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार बनने तक का सफर

He-Man Dharmendra Struggle To Stardom: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का शुरुआती जीवन बेहद संघर्ष भरा रहा. इस बीच उनके गैराज में काम करने से लेकर जबरदस्त स्टारडम तक की पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं. साथ ही यह जानिये आखिर क्यों उन्हें ‘ही-मैन’ का टाइटल दिया गया.

He-Man Dharmendra Struggle To Stardom: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र आज भी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. 89 साल की उम्र में भी जब उनका नाम लिया जाता है, तो लोगों के जेहन में उनकी मजबूत कद-काठी, दमदार एक्शन और दिल जीत लेने वाली मुस्कान ताजा हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले धर्मेंद्र का सफर कितना संघर्षों से भरा हुआ था? और कैसे उन्हें ‘ही-मैन’ का टाइटल मिला. अगर नहीं, तो आइए सबकुछ बताते हैं.

धर्मेंद्र के फिल्मों से पहले का संघर्ष

पंजाब के लुधियाना के एक छोटे से गांव में जन्मे धर्मेंद्र का फिल्मों से कोई नाता नहीं था. बचपन से ही उन्हें सिनेमा का शौक था. एक बार जब उन्होंने सुरैया की फिल्म ‘दिल्लगी’ देखी, तभी उन्होंने तय कर लिया कि उन्हें एक्टर बनना है. मुंबई आने के बाद उन्होंने शुरुआती दिनों में गैराज और ड्रिलिंग फर्म में काम किया. उस समय उनकी सैलरी मात्र ₹200 थी, जिससे गुजारा करना बेहद मुश्किल था. ऐसे में उन्हें ओवरटाइम भी करना पड़ता था. लेकिन इसी संघर्ष ने उन्हें मजबूत बनाया और उनकी आंखों का सपना जिन्दा रखा.

कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री? (Dharmendra Bollywood Entry)

साल 1960 में धर्मेंद्र को पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा मैं भी तेरा’ मिली. यहीं से उनकी फिल्मी यात्रा शुरू हुई. शुरुआती कुछ फिल्मों में वे एक रोमांटिक हीरो के रूप में दिखे, लेकिन जल्द ही ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई.

कैसे मिला ‘ही-मैन’ का टाइटल?(Dharmendra as He-man)

धर्मेंद्र को असली स्टारडम साल 1966 की फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से मिला. इस फिल्म में उन्होंने शर्टलेस होकर ऐसा एक्शन किया कि बॉलीवुड में नया ट्रेंड शुरू हो गया. उनकी ताकतवर बॉडी और जोशीले अंदाज को देखकर दर्शकों ने उन्हें ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ का खिताब दे दिया. इसके बाद ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘धर्म-वीर’, ‘आग ही आग’, ‘शोले’ जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया.

51 रुपये से करोड़ों तक का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र को पहली फिल्म के लिए उन्हें मात्र ₹51 की फीस मिली थी, लेकिन आज उनकी नेटवर्थ 335 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं, दिग्गज अभिनेता अपनी एक फिल्म लगभग 5 से 10 करोड़ फीस चार्ज करते हैं.

बता दें कि सुपरस्टार बहुत जल्द अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर अपनी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे. इस मूवी का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और यह दिसम्बर 2025 में सिनेमा घरों में दस्तक देगी.

ये भी पढ़े:  Dharmendra Health Update: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है? जानें यहां

यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान

यह भी पढ़ें Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >