Dharmendra ने शबाना आजमी संग किसिंग सीन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी एक किस ने हिला…

Dharmendra: जब करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल 2023 में सिनेमाघरों में आई, तो इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच एक लिप-लॉक सीक्वेंस ने खूब सुर्खियां बटोरी. यह तुरंत चर्चा का विषय बन गया और सभी को हैरान कर दिया. अब एक्टर ने सालों बाद इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपनी भूमिका और शबाना आजमी के साथ बहुचर्चित किसिंग सीन पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने क्या कहा आइये जानते हैं.

धर्मेंद्र ने शबाना आजमी संग अपने किसिंग सीन पर तोड़ी चुप्पी

शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन को फिल्माने के अपने अनुभव पर चर्चा करते हुए धर्मेंद्र एएनआई संग बात करते हुए इसे “सौंदर्यपूर्ण” बताया और जोर दिया कि “रोमांस के लिए कोई उम्र नहीं होती.” दिग्गज स्टार ने मजाकिया अंदाज में अपने सह-कलाकार रणवीर सिंह के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा, “मैंने रणवीर को बोला, रणवीर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में, तूने बहुत किस की हैं, लेकिन मेरी एक ही किस ने हिला डाला लोगों को.”

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र ने अपने किरदार को लेकर क्या कहा

उन्होंने आगे कहा, “एक तरह से रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र का किरदार देवदास की तरह था, वह देवदास जो शराब के नशे में भटकता रहता है, उसे कुछ भी याद नहीं रहता और फिर उसकी मृत्यु हो जाती है. यह दुखद है और यह एक अच्छी कहानी थी.” यह पहली बार नहीं है, जब धर्मेंद्र ने किसिंग सीन के बारे में बात की है. इससे पहले अभिनेता ने कहा था, “मैं सुन रहा हूं कि शबाना और मैंने किसिंग सीन से दर्शकों को चौंका दिया है, और साथ ही उन्होंने इसकी सराहना भी की है. मुझे लगता है कि लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी और यह बहुत अचानक हुआ.”

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बारे में

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी परिवारों और संस्कृतियों के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें रॉकी, एक अमीर पंजाबी परिवार का एक स्वतंत्र विचारों वाला लड़का है. वहीं रानी ​​एक महत्वाकांक्षी बंगाली समाचार एंकर हैं. दोनों प्यार में पड़ जाते हैं. हालांकि उनके परिवार इस रिश्ते को नहीं अपनाते हैं. करण जौहर की ओर से निर्देशित साल 2023 की यह फिल्म कॉमेडी और रोमांस का एक शानदार मिश्रण है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >