विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए शेयर की खास तस्वीरें, सेलिब्रेट की चौथी एनिवर्सरी

Vikrant Massey Anniversary Celebration: विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 18 फरवरी 2026 को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ खास और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और इमोशनल नोट लिखा. फैंस ने इस प्यार भरे पोस्ट पर ढेर सारा प्यार और बधाइयां दीं.

Vikrant Massey Anniversary Celebration: अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने 18 फरवरी 2026 को अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर विक्रांत ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके रिश्ते के खूबसूरत और इमोशनल पलों की झलक है.

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्पेशल तस्वीरें

विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई अनदेखी और यादगार तस्वीरें शेयर कीं. इनमें शादी के दिन से लेकर अब तक के स्पेशल मोमेंट्स कैद हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी मेरी ए1 फ्रॉम डे वन.” फैंस ने इस पोस्ट पर ढेर सारा प्यार और बधाइयां भेजीं, जिससे इस सेलिब्रेशन का जश्न और खास बन गया.

पहली मुलाकात और प्यार की शुरुआत

विक्रांत और शीतल की मुलाकात साल 2015 में आई वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सेट पर हुई थी. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बातें करना और समय बिताना शुरू किया, और यहीं से उनका प्यार पनपा. सीरीज में शीतल ने विक्रांत की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया था.

डेटिंग से शादी तक का सफर

वेब सीरीज के बाद दोनों ने पांच साल तक डेटिंग की और फिर शादी का फैसला लिया. साल 2019 में दोनों ने सगाई की और 2022 में हिमाचल प्रदेश में एक छोटे और निजी समारोह में शादी की. इस खूबसूरत जोड़ी ने 7 फरवरी 2024 को अपने बेटे का स्वागत भी किया.

फिल्मी करियर और हालिया प्रोजेक्ट

विक्रांत मैसी इन दिनों ओ रोमियो में नजर आ रहे हैं. यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में विक्रांत का सफर दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: अब OTT पर फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस हिट के बाद ही आएंगी? Taapsee Pannu ने खोल दी पोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >