सनी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र, दोनों कर चुके हैं इन 3 एक्ट्रेसेस संग फिल्मों में रोमांस,तीसरा नाम है शॉकिंग

फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र और सनी देओल यानी बाप-बेटे की ऐसी जोड़ी है, जिन्होंने एक ही एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया था. इस लिस्ट में डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह, श्रीदेवी का नाम है.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गदर 2 को प्रमोट करने सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आए. ये मूवी इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हाल ही में इंडियन आउडल 13 में बतौर गेस्ट बनकर गए थे. दोनों बाप-बेटे की जोड़ी साथ में फिल्मों में दिख चुके है. लेकिन क्या आप जानते है कि इस बाप-बेटे की जोड़ी ने बॉलीवुड की इन 3 एक्ट्रेसेस संग फिल्म में इश्क लड़ा चुके है.

डिंपल कपाड़िया के साथ सनी और धर्मेंद्र ने किया था काम

दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र और सनी देओल यानी बाप-बेटे की ऐसी जोड़ी है, जिन्होंने एक ही एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया था. इस लिस्ट में डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह, श्रीदेवी का नाम है. डिंपल के साथ सनी ने फिल्म मंजिल मंजिल में काम किया था, जो 1984 में आई थी. साल 1991 में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस संग फिल्म मस्त कलंदर में काम किया था.

श्रीदेवी के साथ इस फिल्म में आए थे नजर

धर्मेंद्र ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘नाकाबंदी’ में काम किया था. इसके अलावा दोनों ने साथ में करीब पांच फिल्मों में साथ काम किया था. वहीं, धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल भी एक्ट्रेस के साथ इश्क फरमा चुके है. दोनों ने साथ में फिल्म ‘निगाहें’ में काम किया था, जो साल 1989 में आई थी. इसके अलावा दोनों ने फिल्म में काम किया था.

Also Read: ‘गदर 2’ फेम तारा सिंह का घर है बेहद आलीशान, सनी देओल के आशियाने में जिम से लेकर हैलीपेड तक है मौजूद
अमृता सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके है दोनों

अमृता सिंह के साथ सनी देओल ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. दोनों ने साथ में फिल्म ‘बेताब’ में काम किया था, जो साल 1984 में आई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. वहीं, धर्मेंद्र ने भी अमृता के साथ मूवी सच्चाई की ताकत में काम किया था. इसमें एक्ट्रेस उनकी पत्नी के रोल में दिखी थी.

Also Read: बिहार के समस्तीपुर के अमरजीत जयकर को मिला सोनू सूद का साथ, चमकी किस्मत, एक्टर ने दिया ये गोल्डन चांस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >