खजाने की खोज, जानलेवा मिशन और फुल ऑन कॉमेडी… Dhamaal 4 पर डायरेक्टर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

Indra Kumar On Dhamaal 4: अजय देवगन स्टारर धमाल 4, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए डायरेक्टर इंद्र कुमार ने कहा कि कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट, मुश्किलें और खजाने की तलाश से जुड़ी कई चुनौतियां होंगी.

Indra Kumar On Dhamaal 4: करीब 20 सालों से धमाल फ्रेंचाइजी दर्शकों को हंसी और एंटरटेनमेंट का फुल डोज देती आ रही है. अपनी मजेदार कॉमेडी, धांसू एडवेंचर और यादगार किरदारों की वजह से यह ड्रामा हर उम्र के लोगों की फेवरेट बनी हुई है. अब धमाल 4, 10 जुलाई को थियेटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है. इसी बीच डायरेक्टर इंद्र कुमार ने कॉमेडी फिल्म को कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.

Director Indra Kumar On Dhamaal 4: धमाल 4 पर क्या बोले डायरेक्टर इंद्र कुमार

इंद्र कुमार ने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए एक शानदार फ्रेंचाइजी है, क्योंकि इसमें बेहतरीन कलाकार हैं. मुझे अलग-अलग जॉनर में काम करने और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट एक्सप्लोर करने और हर बार कुछ बड़ा करने का मौका मिलता है.” उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि धमाल की सबसे बड़ी ताकत इसकी फैमिली एंटरटेनमेंट वैल्यू है. लोग इसे पूरे परिवार के साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. दर्शक थिएटर में हंसने और मजेदार समय बिताने आते हैं, इसलिए उन्हें भरपूर कॉमेडी देना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.”

Director Most Difficult Part In Dhamaal 4: धमाल 4 में क्या डायरेक्टर को लगा सबसे मुश्किल

इंद्र कुमार ने कहा, “लोगों को स्क्रीन पर कॉमेडी आसान लगती है, लेकिन सच कहूं तो यह सबसे मुश्किल जॉनर में से एक है. इस बार हमारे सामने बड़े-बड़े एक्शन और डिजास्टर सीन्स के बीच भी लोगों को हंसाना सबसे बड़ा चैलेंज था. मान लीजिए कहानी में एक भयानक तूफान चल रहा है. चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है, लेकिन उसी माहौल में हमें कॉमेडी भी पैदा करनी है. कहीं जहाज डूब रहा है, कहीं जान का खतरा है और उसी दौरान दर्शकों को हंसाना है. यही सबसे कठिन हिस्सा होता है, लेकिन मुझे इसी तरह का चैलेंज सबसे ज्यादा पसंद है, क्योंकि दर्शक धमाल से यही उम्मीद लेकर आते हैं.”

यह भी पढ़ें- सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच

Dhamaal 4 Expectation: धमाल 4 से क्या एक्सपेक्ट कर सकते हैं दर्शक

उन्होंने आगे कहा, “धमाल 4 में दर्शकों को पहले से कहीं बड़ा एडवेंचर देखने को मिलेगा. कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट, मुश्किलें और खजाने की तलाश से जुड़ी कई चुनौतियां होंगी. उस खजाने तक पहुंचना ही अपने आप में एक बड़ा मिशन है. फिल्म के सभी किरदार कई बार जान जोखिम में डालते नजर आएंगे, लेकिन इन खतरनाक हालातों के बीच भी कॉमेडी का तड़का बरकरार रहेगा.”

यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा

यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >