Dhamaal 4: अनलिमिटेड धमाल के लिए तैयार हो जाइये… अजय देवगन की फिल्म इस दिन थियेटर्स में देगी दस्तक

Dhamaal 4: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख स्टारर धमाल 4 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फाइनली मेकर्स ने डेट अनाउंस कर दी है. आइये जानते हैं कब दर्शक इसे थियेटर्स में एंजॉय कर सकते हैं.

Dhamaal 4: धमाल फ्रैंचाइज ने अपने अब तक के सबसे धमाकेदार पार्ट ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट फाइनली अनाउंस कर दी है. कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म ईद 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी कॉमेडी मूवी पहले कभी न देखी गई हंसी का तड़का लगाने का वादा करती है.

धमाल 4 की रिलीज डेट अनाउंस

धमाल 4 के मेकर्स ने फैंस के साथ एक रोमांचक अपडेट शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि मोस्ट अवेटेड मूवी आखिर कब रिलीज होगी. धमाल के कलाकारों की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब तक दर्द न हो जाए, तब तक हंसने के लिए तैयार हो जाओ! # धमाल 4 ईद 2026 पर सिनेमाघरों में धूम मचाएगी… पागलपन को मिस न करें!”

कब से शुरू हुई धमाल 4 की शूटिंग

मेकर्स ने इस साल मार्च में धमाल 4 की शूटिंग शुरू की थी. 10 अप्रैल को अजय देवगन ने अनाउंस किया कि मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा हो चुका है और मुंबई शेड्यूल शुरू होने वाला है. धमाल 4 की टीम के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पागलपन वापस आ गया है! #धमाल 4 की धमाकेदार शुरुआत हुई… मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा हुआ, मुंबई शेड्यूल शुरू! हंसी का दंगल शुरू हो गया!”

धमाल 4 के बारे में

धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार करेंगे, जिन्होंने पिछले सभी पार्ट का निर्देशन किया है. देवगन फिल्म्स के सहयोग से टी-सीरीज की ओर से समर्थित फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकारों की टोली है. साल 2007 में रिलीज हुई धमाल हिट साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें- Box Office War: 23 मई को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी 7 बड़ी फिल्में, दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट की बहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >