Devara OTT Release: जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ डिजिटल डेब्यू को तैयार, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म

Devara OTT Release: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की देवरा अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है. ऐसे में अगर आप अब तक थिएटर्स में जाकर फिल्म को नहीं देख पाए हैं तो ठहर जाइए क्योंकि जल्द ही आप इसे घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

Devara OTT Release: जूनियर एनटीआर-जाह्नवी कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवरा’ अपने डिजिटल डेब्यू को तैयार है. यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. जिसके बाद दर्शकों की डिमांड फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई. ऐसे में अगर आपने भी देवरा को थिएटर्स में मिस कर दिया है तो इस ओटीटी पर देख सकते हैं.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी देवरा?

जूनियर एनटीआर की देवरा का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है. फिल्म के लीड में एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं. इनके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, श्रीकांत, मुरली शर्मा और कलैयारासन सहायक भी अहम भूमिकाओं में हैं. बता दें कि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म जूनियर एनटीआर की 6 साल बाद टॉलीवुड की पहली सोलो फिल्म है. इस फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं. जिसका मतलब है देवरा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, फिल्म कब रिलीज होगी इसपर अभी कोई अपडेट साझा नहीं की गई है.

फिल्म के बारे में

जूनियर एनटीआर की देवरा की कहानी मुखिया देवरा के बेटा वरा के गुप्त रूप से अवैध तस्करी को खत्म करने के अपने पिता के मिशन के इर्द गिर्द घूमती है. वरा गांव वालों के सामने कमजोर होने का नाटक करता है और उन्हें भ्रम में रखता है कि उसके पिता अभी भी जिंदा हैं और लाल समंदर की रक्षा कर रहे हैं.” फिल्म के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अब तक देवरा ने दुनिया भर में यह 360 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है.

Also Read: Thangalaan OTT Release: इंतजार खत्म हुआ, चियान विक्रम की सबसे खूंखार फिल्म इस दिन होगी ओटीटी पर स्ट्रीम

Also Read: Saripodhaa Sanivaaram OTT Release: नानी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म इस दिन ओटीटी पर करेगी धमाका, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >