Devara Box Office Collection Day 1: जूनियर एनटीआर की दहाड़ से ‘थर्राया’ बॉक्स ऑफिस, पहले दिन ही ‘देवरा’ ने की धुआंधार कमाई

एनटीआर जूनियर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. देश और दुनियाभर में मूवी ने धमाल मचा दिया. चलिए आपको बताते है ओपनिंग डे पर कितने का कलेक्शन हुआ.

Devara Box Office Collection Day 1: जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. मूवी को हिंदी के साथ कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल भाषा में रिलीज किया गया था. ऐसे में फिल्म ने विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों को सफलतापूर्वक आकर्षित किया है. दर्शकों और क्रिटिक्स से भी इसने पॉजिटिव रिव्यूज हासिल किए. पहले दिन का आंकड़ा सामने आ गया है, जिसके बारे में आपको बताते हैं.

देवरा – पार्ट 1 ने पहले दिन की कितनी कमाई

कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित देवरा – पार्ट 1 ने रिलीज के पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था और इसे लेकर काफी बज भी था. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 77 करोड़ रुपये की कमाई की. हिंदी वर्जन से 7 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 0.3 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन से 0.3 करोड़ रुपये और तमिल संस्करण से 0.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं, पहले दिन दुनियाभर में इसने करीब 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वीकेंड पर इसकी कमाई तेजी से बढ़ेगी.

देवरा में दिखा है जूनियर एनटीआर का डबल रोल

देवरा – पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल प्ले किया है और वो देवरा और वरदा के किरदार में दिखे थे. जाह्नवी कपूर के किरदार का नाम थंगम है, जो एक गांव की लड़की है. उसे जूनियर एनटीआर के बेटे से प्यार हो जाता है. हालांकि वो अपने पिता के स्वभाव से बिल्कुल अलग होता है, लेकिन परिस्थितियां के सामने उसे बदलना पड़ता है और मजबूत बनना पड़ता है. वहीं, सैफ अली खान भैरा की भूमिका में काफी खतरनाक दिखे है.

Also Read- Devara Box Office Collection Day 1: देवरा ने पहले ही दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, बंपर कमाई कर मचाया तहलका

Also Read- Devara Review: सिनेमाघरों में ‘देवरा’ ने मचाया गदर, विलेन भैरा के रोल में छा गए सैफ, दर्शक बोले- यह बाहुबली के…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >