Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म में राजा दशरथ बने अरुण गोविल के होने से फूटा टीवी की 'सीता' का गुस्सा, बोलीं- मेरी समझ के बाहर...

Ramayana: दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की रामायण में अरुण गोविल को दशरथ का किरदार निभाने पर नाराजगी जाहिर की है. साथ ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म के लिए उन्हें मेकर्स की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया था.

Ramayana: रामानंद सागर की ‘रामायण’ (1987) में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने श्रीराम और माता सीता के किरदारों को इतने जीवंत रूप में निभाया था कि आज भी लोग उन्हें उन्हीं रूपों में याद करते हैं. अब जब नितेश तिवारी की नई ‘रामायण’ 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है, तो हर तरफ चर्चा का विषय है कि पुराने कलाकारों को इसमें कितनी जगह मिली है.

इस बीच टीवी पर मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने रणबीर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल के दशरत का रोल करने पर नाराजगी जाहिर की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

‘किसी किरदार की इमेज तोड़ना…’

दीपिका चिखलिया ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि अरुण गोविल, जो पहले श्रीराम बने थे, अब नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ का रोल निभा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘उन्हें (अरुण गोविल को) राम के अलावा किसी दूसरे किरदार में देखना… पता नहीं, क्या बोलूं. मैंने हमेशा उन्हें राम के किरदार में ही देखा है और खुद को माता सीता के किरदार में.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे लिए उन्हें राजा दशरथ के किरदार में देखना, मेरी समझ के बाहर है. लेकिन, मुझे लगता है कि ये अरुण गोविल जी की अपनी चॉइस है. लोग कैसा महसूस करेंगे, उन्हें दशरथ बने देखना, ये बहुत ही पर्सनल फीलिंग होगी. किसी किरदार की इमेज तोड़ना बेहद मुश्किल होगा। अगर आपने राम का किरदार निभाया है तो आप राम ही हैं.’

“मुझसे कभी संपर्क नहीं किया गया”

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने बताया कि उन्हें नितेश तिवारी की रामायण में किसी भी भूमिका के लिए कभी कॉन्टेक्ट नहीं किया गया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने मुझसे बात करने की भी जहमत नहीं उठाई.”

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि वो रामायण में अब कोई और किरदार नहीं निभाना चाहतीं, क्योंकि माता सीता का किरदार उनके लिए हमेशा खास रहेगा.

यह भी पढ़े: Kannappa Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप हुई प्रभास-अक्षय कुमार की ‘कन्नप्पा’, फिल्म का बजट 200 करोड़, जानें कितनी हुई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >