DDLJ@30: ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह दर्शकों का सच्चा प्यार है

DDLJ@30: 20 अक्टूबर 2025 यानी आज शाहरुख खान और काजोल की कल्ट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ)’ ने 30 साल पूरे कर लिए हैं. इस पर काजोल ने बताया कैसे यह फिल्म अब भी दर्शकों की जिदंगी का हिस्सा बनी हुई है.

DDLJ@30: 20 अक्टूबर 2025 को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) ने अपने शानदार 30 साल पूरे कर लिए. शाहरुख खान और काजोल स्टारर , आदित्य चोपड़ा की ओर से निर्देशित यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं रही, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक लिगेसी बन गई है.

तीन दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही इस फिल्म के 30वें साल के मौके पर, एक्ट्रेस काजोल ने एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने कहा कि जब वे यह फिल्म बना रहे थे, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह इतनी बड़ी कल्ट साबित होगी. उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

काजोल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 30 साल पुरे होने पर क्या कहा?

काजोल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, “जब हम DDLJ बना रहे थे, तब हमारा मकसद बस एक अच्छी फिल्म बनाना था. हमें नहीं लगा था कि यह तीन दशक बाद भी लोगों के जीवन का हिस्सा बनी रहेगी. मैं दर्शकों की बेहद आभारी हूं जिन्होंने इसे प्यार दिया और इसे अपनी रोमांटिक परंपरा का हिस्सा बना लिया.”

एक्ट्रेस ने बताया कि आज भी कई लोग उनसे मिलते हैं और कहते हैं कि उन्होंने DDLJ देखते हुए प्यार किया, शादी की और अब अपने बच्चों को भी वही फिल्म दिखाते हैं ताकि वे उस पल को साझा कर सकें. काजोल कहती हैं, “यह फिल्म अब लोगों की जिंदगी में रच-बस गई है, उनकी अपनी प्रेम कहानियों का हिस्सा बन गई है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपनी उपलब्धि नहीं कह सकती, यह दर्शकों का सच्चा प्यार है.”

मराठा मंदिर में 30 साल से चल रही लगातार स्क्रीनिंग पर काजोल ने किया रिएक्ट

काजोल ने मुंबई के मराठा मंदिर में फिल्म की 30 साल से चल रही लगातार स्क्रीनिंग पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, “यह जानकर बेहद खुशी होती है कि DDLJ आज भी थिएटर में चल रही है. हर उस दर्शक का धन्यवाद जिन्होंने इसे देखा और हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाया.”

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते रोमांस, एक्शन और पौराणिक कथाओं का जबरदस्त संगम, ओटीटी पर कहर बरपाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >