Daaku Maharaj Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म का टीजर रिलीज, खलनायक बन डाकू से सामना करेंगे बॉबी-रवि किशन

Daaku Maharaj Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण, रवि किशन और बॉबी देओल स्टारर फिल्म डाकू महाराज का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में नंदमुरी घोड़े पर सवार एक डाकू के रूप में नजर आए हैं.

Daaku Maharaj Teaser: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनबीके 109’ इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई है. फैंस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में उनकी एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए मेकर्स ने आज फिल्म का टाइटल टीजर रिलीज कर दिया है. इस टीजर में एक्टर खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं.

फिल्म के बारे में जानने से पहले यहां देखें टीजर-

नंदमुरी बालकृष्ण की नई फिल्म का टाइटल क्या है?

नंदमुरी बालकृष्ण की नई फिल्म ‘एनबीके 109’ के मेकर्स ने आज शुक्रवार, 15 नवंबर को फिल्म का टाइटल टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है. इस टीजर में एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण एक डाकू के रूप में घोड़े पर सवार नजर आ रहे है. यही वजह है कि मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ‘डाकू महाराज’ रखा है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे राजा के इर्द- गिर्द घूमती है, जिसने बिना किसी राज्य के युद्ध लड़ा और जीता भी.

खलनायक बने बॉबी-रवि किशन से होगा सामना

नंदमुरी बालकृष्ण अपनी इस फिल्म में एक डाकू का किरदार निभाते नजर आएंगे. तो वहीं, उनके साथ दो-दो हाथ करने के लिए फिल्म में बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इसकी झलक आप फिल्म के जारी किए गए टीजर में भी देख सकते हैं.

डाकू महाराज की स्टार कास्ट

डाकू महाराज में नंदमुरी बालकृष्ण, रवि किशन और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसी एक्टर्स अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन बॉबी कोल्ली ने किया है. नंदमुरी को डाकू के रूप में बड़े पर्दे पर देखने के लिए आपको अगले साल की संक्रांति यानी 12 जनवरी 2025 तक का इंतजार करना होगा.

Also Read: Fact Check: क्या रूह बाबा के बाद शक्तिमान बनेंगे कार्तिक आर्यन, फैंस ने कहा- करियर बर्बाद हो जाएगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >