Daaku Maharaaj Hindi Release: हिंदी में रिलीज होने जा रही नंदामुरी बालकृष्ण-बॉबी देओल की डाकू महाराज, यहां जानें डेट

Daaku Maharaaj Hindi Release: नंदामुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल की फिल्म ‘डाकू महाराज’ अब हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है. अब ये किस दिन सिनेमाघरों में आएगी, इसका डेट जान लें.

Daaku Maharaaj Hindi Release: साउथ एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, उर्वशी रौतेला, प्रकाश राज और प्रज्ञा जयसवाल स्टारर फिल्म ‘डाकू महाराज’ अब हिंदी में रिलीज होने जा रही है. फिल्म 12 जनवरी को तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब मेकर्स इसे हिंदी दर्शकों के लिए रिलीज कर रहे हैं. नंदामुरी की मूवी 24 जनवरी को हिंदी में थिएटर्स में रिलीज हो रही है. अबतक तेलुगु और तमिल वर्जन ने कितनी कमाई की, यहां जानिए.

फिल्म ‘डाकू महाराज’ की हुई कितनी कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘डाकू महाराज’ को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म ने गुरुवार को करीब 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर और सोनू सूद की फिल्म फतेह को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अबतक टोटल कमाई मूवी ने 83.55 का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म में बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आए है.

डे वाइज फिल्म ‘डाकू महाराज’ का कलेक्शन

  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 25.35 करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 12.8 करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 12.25 करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 9.75 करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 6.25 करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 4.2 करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 4 करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 3.75 करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 1.6करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 1.35करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 1.1करोड़ रुपए
  • ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 1.15 करोड़ रुपए

‘डाकू महाराज’ की कुल कमाई- 83.55 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela: 38 साल बड़े एक्टर संग रोमांस कर उर्वशी रौतेला ने तोड़ा इंडस्ट्री का ये रिकॉर्ड, कहा ‘उनके बेटों से भी छोटी…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >