Crew OTT Release: इस ओटीटी पर ‘क्रू’ हुई रिलीज, सिनेमाघरों में नहीं देख पाए तो वीकेंड पर घर बैठे करें एंजॉय

Crew OTT Release: तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म क्रू अगर आप किसी वजह से सिनेमाघरों में देखने से चूक गए है. तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म क्रू फाइनली अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Crew

क्रू आज यानी 24 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे दिलों (और सोना) को आधिकारिक तौर पर चुराया हुआ समझें.

Crew

क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. मूवी राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित है.

Crew

फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ ने भी काम किया है. उन दोनों का कैमियो रोल था.

Crew

क्रू रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित है. ये एक कॉमेडी फिल्म है और तीन महिलाओं की कहानी बताती है, जो एयरलाइन इंडस्ट्री में काम करती है. उनकी किस्मत उन्हें ऐसे मुसीबत में फंसाती है, जिसकी वजह से वो तीनों झूठ बोलती जाती है और बड़ी मुशिकल में फंस जाती है.

Crew

फिल्म में ‘चोली के पीछे क्या है’ का रीक्रिएशन किया गया था. तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन ने इस ट्रैक पर अपना जादू बिखेरा. इसका साउंडट्रैक एक नया जोश देता है.

Crew

बॉलीवुड की तीन खूबसूरत डीवाज, तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन ने फिल्म में बेहत खूबसूरत आउटफिट पहना है. चाहे साड़ी हो या वन-पीस, हर आउटफिट में तीनों हसीन लगी है.

Crew

अगर आपने ये शानदार मूवी सिनेमाघरों में नहीं देखा तो, घर बैठे आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. घर बैठे इसे एंजॉय करें.

Crew Trailer: सोने की हेरा-फेरी में फंसी करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू, ट्रेलर देख फैंस बोले- मजा आ गया

Crew Movie Review: कमजोर कहानी वाली क्रू की सुरक्षित लैंडिंग करवायी करीना, तब्बू और कृति की पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस ने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >