Crazxy Trailer: अभिमन्यु के चक्रव्यू में फंसने के लिए हो जाएं तैयार, सामने आया ‘तुम्बाड’ वाले सोहम शाह का धमाकेदार ट्रेलर

Crazxy Trailer: सोहम शाह की थ्रिलिंग फिल्म ‘क्रेजी’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जो एक यूनिक और जबरदस्त कहानी का वादा करता है. इस फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली ने किया है.

Crazxy Trailer: ‘तुम्बाड’ वाले सोहम शाह अपनी नई और रोमांचक फिल्म के केव साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं. इस फिल्म का नाम ‘क्रेजी’ है. ‘तुम्बाड’ की री-रिलीज के बाद सोहम शाह की अगली फिल्म का हाइप सातवें आसमान पर पहुंच गया था. ऐसे में उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए एक्टर ने ‘तुम्बाड’ की दादी, हस्तर और विनायक के साथ इसका टीजर हाल ही में जारी किया था. अब आज 17 फरवरी, सोमवार को सोहम शाह ने फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो देखने में काफी मजेदार है. इसमें सोहम शाह अभिमन्यु के ‘क्रेजी’ किरदार में नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए फिल्म के ट्रेलर पर एक नजर डालते हैं.

यहां देखें ‘क्रेजी’ का ट्रेलर-

क्रेजी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

सोहम शाह की ‘क्रेजी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जो काफी जबरदस्त है. इस फिल्म का ट्रेलर आपको एक रोमांचकारी और थ्रिलिंग दुनिया में ले जाने का वादा करता है. यह ट्रेलर दर्शकों को एक नई, यूनिक और अतरंगी कॉन्सेप्ट की ओर इशारा करता है. सोहम शाह ने ‘क्रेजी’ के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘एक अच्छे सर्जन. एक टेर्रिबल पिता. एक संदिग्ध मानव. अपने जीवन के सबसे बुरे दिन पर अभिमन्यु सूद के साथ एक CRAZXY यात्रा के लिए तैयार हो जाइए.’

क्रेजी की रिलीज डेट

‘क्रेजी’ एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसे गिरीश कोहली ने लिखा और निर्देशन ने किया है. इस फिल्म के निर्माता सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद हैं. वहीं, सह-निर्माता के रूप में अंकित जैन हैं. सोहम शाह की ‘क्रेजी’ 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Tere Ishk Mein: धनुष की रोमांटिक-थ्रिलर के सेट से लीक हुआ VIDEO, 41 साल की उम्र में स्टूडेंट का रोल निभाएंगे एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >