Coolie Worldwide Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने मचाया वर्ल्डवाइड तूफान, बनी दुनिया की नंबर 1 फिल्म, इन फिल्मों की उड़ाई नींद

Coolie Worldwide Box Office: रजनीकांत की कुली का डंका देश ही नहीं विदेश में भी बज रहा है. फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और नये रिकॉर्ड्स बना रही है. मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया. जबकि अब फिल्म दुनियाभर में नंबर वन फिल्म बन गई है.

Coolie Worldwide Box Office: सुपरस्टार रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर हर बीतते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है. फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 190 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मूवी जल्द ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित फिल्म शुरुआती वीकेंड में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन फिल्म बन गई है. आइए आपको बताते हैं थलाइवा की फिल्म ने कौन-कौन सी मूवीज को पीछे छोड़ दिया.

जानें कैसा है कुली की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

कुली ने भारत में अपने चार दिन में करीब 194.25 करोड़ नेट का कारोबार कर डाला. खास बात यह रही कि कुली सबसे तेजी से 100 करोड़ रुपये कमाने वाली तमिल फिल्म है और अनुमान है कि सोमवार तक यह 200 करोड़ नेट का आंकड़ा भी छू लेगी. कुली ने उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्षेत्रों में फिल्म ने तमिल सिनेमा के लिए नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं. रविवार तक ओवरसीज कलेक्शन लगभग 160 करोड़ तक पहुंच गया. चार दिनों के अंदर ही कुली का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 393 करोड़ हो गया है.

रजनीकांत की कुली कैसे बनी दुनिया की नंबर 1 फिल्म?

रजनीकांत की कुली ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही करीब 393 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर डाला है. फिल्म ने हॉरर मूवी Weapons को भी पछाड़ दिया, जिसने चार दिन (गुरुवार से रविवार) में $44 मिलियन की कमाई की. बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, Weapons का घरेलू (अमेरिकी) कलेक्शन $29 मिलियन, जबकि इंटरनेशनल मार्केट से $15 मिलियन रहा. इस एक्सटेंडेड वीकेंड में तीसरे स्थान पर रही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2, जिसने शुरुआती चार दिनों में करीब $30 मिलियन का कारोबार किया. खास बात यह रही कि यह आंकड़ा हॉलीवुड फिल्म Freakier Friday के बराबर रहा. जबकि इस वीकेंड पर रिलीज हुई हॉलीवुड की Nobody 2 बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी और महज $14 मिलियन वर्ल्डवाइड ही कमा पाई.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान

यह भी पढ़ें- Coolie: रजनीकांत की कुली बनी ब्लॉकबस्टर, अखिल अक्किनेनी ने पिता नागार्जुन संग मनाया जश्न, कहा- बधाई हो मेरे किंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >