Coolie OTT Release Date And Time: वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘कुली’ इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, कब और कितने बजे देखें फिल्म?

Coolie OTT Release Date And Time: सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है. किस ओटीटी पर फिल्म रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Coolie OTT Release Date And Time: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर ‘कुली’फाइनली अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. फिल्म इसी साल 2025 में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी का क्लैश ऋतिक रोशन की वॉर 2 से हुआ था. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित फिल्म ने दुनिया भर में 514 करोड़ रुपये के कलेक्शन किया था. कुली 2025 तक अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि किस प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज हो रही है और इसका टाइम क्या है.

कितने बजे प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ‘कुली’

प्राइम वीडियो ने आधिकारिक घोषणा किया कि ‘कुली‘ आज 11 सितंबर 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा हुआ है, देवा, साइमन और दाहा के साथ जुड़ने के लिए तैयार हो जाइए. कुली प्राइम पर 11 सितंबर को. फिल्म आज रात को 12:01 बजे से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी. दर्शक इसे तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में देख पाएंगे. पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हिंदी में कब आएगा. एक यूजर ने लिखा, फिल्म ओटीटी पर हिट होगी.

‘कुली’ की स्टार कास्ट

कुली में रजनीकांत के अलावा सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, कन्ना रवि, पूजा हेगड़े, रचिता राम भी हैं. इसके अलावा इसमें आमिर खान के कैमियो ने चार चांद लगाया है. फिल्म में म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है.

‘कुली’ की कहानी

‘कुली’ की स्टोरी देवा नाम के एक आदमी के आस-पास घूमती है. वह अपने दोस्त की मौत का पता चलने के बाद इसके पीछे की वजह खोजने निकल पड़ता है. इस बीच उसकी मुलाकात एक खतरनाक गिरोह से होती है, जिसका मालिक साइमन है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 की कमाई 42 करोड़ रुपये, मंदिर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, भगवान भोले का लिया आशीर्वाद, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >