Coolie Box Office Collection Day 4: ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट, चौथे दिन की कमाई देख दंग रह जाएंगे आप

Coolie Box Office Collection Day 4: रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. फिल्म ने दर्शकों पर अपना जादू चलाया और इस समय मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ऋतिक रोशन की वॉर 2 से क्लैश के बाद भी कुली अच्छा प्रदर्शन कर रही है. चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गया है.

Coolie Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह मूवी 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी और स्वतंत्रता दिवस वीकेंड से ठीक पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी. रिलीज के साथ ही फिल्म का सीधा मुकाबला ऋतिक रोशन की वॉर 2 से हुआ, लेकिन रजनीकांत की फिल्म ने बाजी मार ली. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

कुली के चौथे दिन का कलेक्शन

रजनीकांत की स्टार पावर और जबरदस्त फैन फॉलोइंग हर जगह दर्शकों को आकर्षित कर रही है. फिल्म कुली में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं और नागार्जुन विलेन के रोल में दिखे है. फिल्म में श्रुति हासन, उपेंद्र और सौबिन शाहिर भी हैं. आमिर खान का कैमियो भी फिल्म में है, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित करता है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का नेट कलेक्शन 158.7 करोड़ रुपये हो गया है.

  • Coolie Box Office Collection Day 1- 65 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 2- 54.75 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 3- 38.6 करोड़ रुपये
  • Coolie Box Office Collection Day 4- 0.35 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 158.7 करोड़ रुपये

कुली से पीछे है वॉर 2

वहीं, कुली की टक्कर अयान मुखर्जी की वॉर से 14 अगस्त को हुई. sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने चार दिनों में 142.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि कुली से ऋतिक रोशन के फिल्म की कमाई कम है, लेकिन नंबर्स में ज्यादा अंतर नहीं है. वॉर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. इसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >