Coolie: रजनीकांत संग कुली में काम करने पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने बिना स्क्रिप्ट सुने हां कर दी

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली को लेकर इन-दिनों सुर्खियों में है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें आमिर खान का धमाकेदार कैमियो भी है. अब एक्टर ने मूवी को लेकर बात की.

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत और निर्देशक लोकेश कनगराज की मोस्ट अवेटेड फिल्म “कुली” की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. एक्शन ड्रामा 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. शानदार कलाकारों और आमिर खान की स्पेशल कैमियो के साथ मूवी ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है. हाल ही में एक प्री-रिलीज कार्यक्रम में, “सितारे जमीन पर” स्टार ने फिल्म को लेकर बात की.

आमिर खान ने क्यों कुली फिल्म के लिए कहा हां

आमिर खान ने खुलासा किया कि “कुली” उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी स्किप्ट सुने बिना, उन्होंने मूवी को साइन किया. आमिर ने बताया, “लोकेश मुझसे मिलने आए. मुझे नहीं पता था कि वह मुझसे क्यों मिलने आ रहे हैं. बाद में पता चला कि यह कुली के लिए है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम इस फिल्म में एक भूमिका निभाओ. जैसे ही उन्होंने मुझे पता चला कि कुली और रजनी सर की फिल्म है, मैंने बिना स्क्रिप्ट सुने, बिना कुछ सुने किसी फिल्म के लिए हां कर दी.”

रजनीकांत संग काम करने पर क्या बोले आमिर खान

आमिर ने सुपरस्टार रजनीकांत संग काम करने पर बात करते हुए कहा, “रजनीकांत हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं.” जब उनसे पूछा गया कि रजनीकांत का कौन सा गुण वह अपने अंदर पाना चाहेंगे, तो आमिर ने स्वीकार किया कि यह चुनाव बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “ओह, यह बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि रजनी सर में इतने सारे गुण हैं कि उनमें से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है.”

कुली के बारे में

कुली में जबरदस्त एक्शन, लोकेश कनगराज की खास कहानी और रजनीकांत की बेजोड़ स्क्रीन प्रेजेंस के साथ, आमिर खान का दिल को छू लेने वाला कैमियो एक्साइटमेंट को और बढ़ा देता है. यह फ़िल्म स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की वॉर 2 से होगी. दोनों 14 अगस्त को दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें- Kanguva: बॉबी देओल ने कंगुवा के फ्लॉप होने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग के दौरान बस…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >