Cocktail 2: बड़े पर्दे पर फिर जमेगी शाहिद-कृति की जोड़ी, सैफ अली खान की इस 12 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल में आएंगे नजर

Cocktail 2: साल 2012 की सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की रोमांटिक फिल्म 'कॉकटेल' की स्टार कास्ट फाइनल हो गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन एक बार फिर बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों इसी साल रिलीज हुई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में दिखाई दिए थे.

Cocktail 2: साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की ऐसी रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई थी, जो 45 करोड़ रूपए के बजट पर तैयार हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 121.78 करोड़ रूपए का कारोबार किया था. अब 12 साल बाद इसी फिल्म का सीक्वल तैयार होने जा रहा है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में शाहिद कपूर और कृति सेनन हैं. यह फिल्म और कोई नहीं, बल्कि ‘कॉकटेल’ है, जिसके पार्ट 2 पर मेकर्स ने काम करना शुरू कर दिया है. साथ ही फिल्म के लीड एक्टर्स भी फाइनल हो गए हैं. आइये बताते हैं सबकुछ.

कॉकटेल 2 में होंगे शाहिद और कृति

कॉकटेल 2 में पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के स्टार्स शाहिद कपूर और कृति सेनन एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे. दरअसल, फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा- शाहिद कपूर और कृति सेनन को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वे इस रोमांटिक कॉमेडी की दुनिया में कदम रखने के लिए पुरी तरह तैयार हैं.’ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के होने की भी खबर सामने आई है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

एंटरटेनमेंट से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

कॉकटेल 2 के निर्देशन की कमान होमी अदजानिया संभाल रहे है, जो कॉकटेल और राबता जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू होगी. इन दिनों शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज की निर्देशित अनटाइटल्ड फिल्म में व्यस्त चल रहे हैं. वहीं, कृति सेनन ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग कर रही है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं.

Also Read: Cocktail 2: 12 साल बाद बनेगा दीपिका पादुकोण की ‘कॉकटेल’ का सीक्वल, सैफ की जगह फिल्म में कबीर सिंह की एंट्री, रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >