Gangu Ramsay Death: फिल्म इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे ने दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड के दिग्गज सिनेमेटोग्राफर गंगू रामसे ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.

Gangu Ramsay Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है. बॉलीवुड के दिग्गज सिनेमेटोग्राफर गंगू रामसे अब हमारे बीच नहीं रहे. गंगू रामसे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह 8 बजे उन्होंने कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली. वो 83 के थे. उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके परिवार के मुताबिक, आज 2 बजे ओशिवारा श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया.


प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर गंगू रामसे का निधन
गंगू रामसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एफ.यू. रामसे के दूसरे बेटे थे. परिवार ने एख बयान जारी कर उनके निधन के बारे में बताया. परिवार के अनुसार, वो पिछले एक महीने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझ रहे थे. बयान में फैमिली ने कहा, बहुत दुख के साथ, हम रामसे ब्रदर्स में से एक, प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर, फिल्म निर्माता, निर्माता और एफ.यू. रामसे के दूसरे सबसे बड़े बेटे गंगू रामसे के निधन के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने आज सुबह 8 बजे, 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पिछले एक मंथ से वो कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था.


गंगू रामसे ने इन फिल्मों में किया था काम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गंगू रामसे ने करीब 50 से अधिक फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी किया था. इसमें वीराना, पुराना मंदिर, पुरानी हवेली, खोज, दो गज जमीन के नीचे, तहखाना, बंद दरवाजा जैसी मूवीज शामिल है. उन्होंने फिल्म आशिक आवारा के लिए काम किया था और ये फिल्म सैफ अली खान की पहली मूवी थी. वहीं, उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ कई मूवीज में काम किया था, जिसमें खिलाड़ियों का खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्में है.

अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले झेले 2-3 ब्रेकअप्स, बड़े मियां छोटे मियां स्टार ने कहा- उस समय बहुत गुस्सा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >