Choti Stree: स्त्री 3 से 6 महीने पहले आएगी एनिमेटेड फिल्म ‘छोटी स्त्री’, श्रद्धा कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

Choti Stree: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘स्त्री’ में अपने किरदार से प्रेरित एक एनिमेटेड फिल्म ‘छोटी स्त्री’ की अनाउंसमेंट की. यह घोषणा मुंबई में मैडॉक फिल्म्स की ‘थामा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुई, जिसमें आयुष्मान खुराना और निर्मााता दिनेश विजान भी थे.

Choti Stree: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, श्रद्धा कपूर और निर्माता दिनेश विजान हाल ही में मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म ‘थामा’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए. मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान, श्रद्धा कपूर ने हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘स्त्री’ में अपने किरदार से प्रेरित एक स्टैंडअलोन एनिमेटेड फिल्म ‘छोटी स्त्री’ की अनाउंसमेंट कर दी. इससे फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए.

श्रद्धा कपूर ने अनाउंस की एनिमेटेड फिल्म “छोटी स्त्री”

श्रद्धा कपूर ने इवेंट में बोलते हुए कहा, “मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) एक एनिमेटेड फिल्म “छोटी स्त्री” लेकर आ रहा है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह बच्चों और फैमिली के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है.” निर्माता दिनेश विजान ने भी एनिमेटेड स्पिनऑफ के बारे में बात की और खुलासा किया कि यह स्त्री की पिछली कहानी के बारे में होगा और स्त्री 3 से 6 महीने पहले रिलीज किया जाएगा.

छोटी स्त्री को लेकर क्या है प्लानिंग

दिनेश विजान ने मीडिया संग बातचीत में कहा, “अमर और नीरेन भट्ट ने जिस तरह से इसके करने की प्लानिंग की है, वह कुछ ऐसी है, जिसमें छोटी स्त्री, स्त्री 3 के लाइव एक्शन फुटेज के साथ खत्म होगी और फिल्म के बैकस्टोरी के कुछ अनसुलझी कहानियों से पर्दा उठाएगी. इसके छह महीने बाद स्त्री 3 रिलीज करेंगे.”

स्त्री 2 साल 2024 की थी बड़ी हिट

2024 में, ‘स्त्री 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. यह साल 2024 की सबसे बड़ी हिट बन गई थी. इस बीच, मैडॉक की अगली रिलीज, ‘थामा’ है, जिसका निर्देशन ‘मुंज्या’ फिल्म निर्माता आदित्य सरपोतदार ने किया है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Worldwide Collection: 118 करोड़ की कमाई के साथ जॉली एलएलबी 3 ने इस फिल्म के कलेक्शन को किया ध्वस्त, अगला टारगेट सनी देओल

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >