Chhaava: पीएम नरेंद्र मोदी ने छावा की तारीफ में क्या कहा? जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

Chhaava: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म ‘छावा’ की प्रशंसा की. फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना हैं. फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया.

Chhaava: फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी के रोल में नजर आए हैं. फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. आलोचकों से लेकर सेलेब्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी का जादू देखने को मिल रहा है. फिल्म ने पहले कुछ दिनों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया और ये जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. अब फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की. आइए बताते हैं पीएम मोदी ने क्या कहा.

छावा को लेकर क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने?

प्रधानमंत्री मोदी ने अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में फिल्म छावा की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र और मुंबई ने मराठी और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है. इन दिनों छावा फिल्म पूरे देश में धूम मचा रही है. संभाजी महाराज की वीरता को इस रूप में प्रस्तुत करने की प्रेरणा शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास से मिली है.”

छावा ने आठ दिन में कितनी कमाई की

  • पहला दिन: 31 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 37 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 48.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 24 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 25.25 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 32 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 21.5 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन: 23 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 242. 25 करोड़ रुपये

गोवा में टैक्स-फ्री हुई छावा

हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने फिल्म छावा को गोवा में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म ‘छावा’ गोवा में टैक्स-फ्री होगी. विक्की कौशल द्वारा निभाई गई यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, साहस और बलिदान को दिखाती है, जो उन्होंने धर्म, देश और देव के लिए दिया था। यह फिल्म उनकी गौरवशाली इतिहास को पर्दे पर लेकर आ रही है”

यह भी पढ़ेंBox Office Report: आठवें दिन भी हिट हुई विक्की कौशल की छावा, जानें किस दिन हुई कितनी कमाई

यह भी पढ़ें- Chhaava: बॉलीवुड की इस सुपरस्टार ने किया छावा का रिव्यू, विक्की कौशल की परफॉर्मेंस पर कहा- आपके प्रदर्शन को देख हैरान हूं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >