Chhaava Box Office Collection Day 3: तीन दिन में हिट हुई विक्की कौशल की छावा, पार कर लिया 70 करोड़ का आंकड़ा

Chhaava Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है. अबतक इसने 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ चुका है.

Chhaava Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म छावा का क्रेज सोशल मीडिया पर दिख रहा है. ऐतिहासिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की और जमकर धूम मचा रही है. लक्ष्मण उटेकर की ओर निर्देशित फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि उनकी पत्नी महारानी येसुबाई की भूमिका में रश्मिका मंदाना दिखी है. अक्षय खन्ना, औरंगजेब की भूमिका में बेहद दमदार दिखे हैं. फिल्म के तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है.

तीन दिन में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई छावा की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, अपने रिलीज के पहले रविवार को छावा ने अभी तक 48.5 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ये शुरुआती अनुमान है और इसमें फेर बदलाव होगा. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार को तगड़ी कमाई करेगी. इस साल की ये पहली फिल्म है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. 100 करोड़ के क्लब में एंट्री हो गई.

  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 31 करोड़ रुपये
  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
  • ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 48.5 करोड़ रुपये

‘छावा’ की कुल कमाई-  116.5 करोड़ रुपये

विक्की कौशल ने फैंस से मिल रहे प्यार के लिए कहा शुक्रिया

विक्की कौशल ने छावा से अपनी कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, आपके प्यार ने छावा को सचमुच जिंदा कर दिया. आपके हर मैसेज, कॉल और वह वीडियोज जो आप मूवी देखते वक्त शेयर कर रहे हैं. मैं सब देख रहा हूं. आप सभी के प्यार के लिए बहुत धन्यवाद. विश्वास आपका साथ हो, तो युद्ध लगे त्योहार. इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. फैंस कमेंट बॉक्स में हार्ट और फायर वाला इमोजी बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >